{"_id":"69b4326f6f7833cee309bdb0","slug":"two-youths-attacked-a-worker-with-a-knife-when-they-came-to-get-parathas-packed-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-127706-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: पराठे पैक कराने आए दो युवकों ने कर्मी पर चाकू से किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: पराठे पैक कराने आए दो युवकों ने कर्मी पर चाकू से किया हमला
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरोे
नई दिल्ली। जाफराबाद इलाके में दुकान पर पराठा पैक कराने आए दो युवकों ने कर्मचारी पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। घायल कर्मचारी को जग प्रवेश चंद्र अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसकी पहचान शहनवाज के रूप में हुई है। पीड़ित के बयान पर पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज किया है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि 45 साल के मोहम्मद मुमताज का जाफराबाद मेन मार्केट में पराठे की दुकान है। 8 मार्च की रात करीब 12.30 बजे उनके कर्मचारी पराठे बना रहे थे। तभी दो लड़के उनके दुकान पर पराठे लेने आए। उन्होंने पराठा पैक करवाया और कुछ दूरी पर जाकर खड़े हो गए। कुछ देर बाद दोनों वापस आए और कर्मचारी शहनवाज पर चाकू से हमला कर भाग गए।