Delhi: दिल्ली में दो युवकों की नाले में डूबने से मौत, चप्पल निकालने उतरे थे दोनों; बचाने गया तीसरा बाल-बाल बचा
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के शाहदरा जिले के फर्श बाजार इलाके में दो लोगों की नाले में डूबकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों युवकों की चप्पल निकालने के दौरान मौत हुई है जबकि बचाने गया एक युवक बाल-बाल बच गया। मृतकों की शिनाख्त बब्लू (18) और सागर (32) के तौर पर हुई है। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। फिलहाल पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी है।
नाले के पास बैठकर शराब पी रहे थे चार दोस्त
पुलिस ने बताया कि चार युवक गंदे नाले के पास बैठकर शराब पी रहे थे। इस बीच एक शख्स की चप्पल नाले में गिर जाती है। बब्लू और सागर दलदल में धंस गए। बचाने के दौरान इनका तीसरा साथी गोलू बाल-बाल बच गया। पुलिस ने दमकल कर्मियों की मदद से देर रात दोनों शवों को नाले से बाहर निकाल लिया।