{"_id":"5e4aeea48ebc3ef27216329b","slug":"two-women-died-after-being-hit-by-high-tension-line-in-muradnagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत, छत पर कपड़े सुखाते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर दो महिलाओं की मौत, छत पर कपड़े सुखाते वक्त हुआ हादसा
Tue, 18 Feb 2020 01:21 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादनगर
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 18 Feb 2020 01:21 AM IST
सार
- छत पर कपड़े सुखाने के दौरान युवती आई चपेट में, उसे बचाने गई मौसी की भी गई जान
-हकीमपुरा कॉलोनी में सोमवार दोपहर हुई दुर्घटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मकान की छत पर कपड़े सुखाने गई युवती और उसकी मौसी की करंट लगने से सोमवार दोपहर को मौत हो गई। दुर्घटना के बाद मौके पर हजारों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। भांजी और मौसी की मौत के बाद आक्रोशित भीड़ ने कॉलोनी में लगे बिजली के खंभे उखाड़े और तार तोड़ दिये।
विज्ञापन
हकीमपुरा कॉलोनी में जुमरत पत्नी मुंशी परिवार के साथ रहती हैं। परिवार में चार बेटे और दो बेटी हैं। जुमरत काफी समय से बीमार चल रही हैं। मकान के पास 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। सोमवार को जुमरत को देखने के लिए उनकी बहन शकीना(70) निवासी आदर्श कॉलोनी आयी थी। दोपहर करीब साढ़े बारह बजे जुमरत की बेटी चांदनी(22)छत पर कपड़े सुखा रही थी।
विज्ञापन
बताया गया है कि छत पर कपड़े सुखाते समय चांदनी का हाथ पानी की टंकी के पास से निकल रहे पाइप पर लग गया। पाइप पर हाथ लगते ही चांदनी करंट की चपेट में आ गई। भांजी की चीख सुनते ही शकीना उसे बचाने के लिए छत पर भागी। चांदनी के पास से पाइप खींचने की कोशिश की तो शकीना को भी करंट की चपेट में आ गईं। कॉलोनी के लोगों ने फोन कर बिजली आपूर्ति बंद कराई, गंभीर हालत में स्थानीय लोग दोनों महिलाओं को अस्पताल लेकर गए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा शुरू कर दिया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीओ सदर प्रभात कुमार, सीओ मोदीनगर महिपाल सिंह, एसएचओ ओमप्रकाश सिंह पुलिस फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। सीओ सदर प्रभात का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने उनका पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।
आक्रोशित भीड़ ने तोड़े खंभे और बिजली के तार
घटना के बाद आक्रोशित भीड़ बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते सड़क पर आ गई और बिजली के खंभे और हाईटेंशन लाइन के तार तोड़ दिये। जिसकी वजह से कई कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन लोग बिजली विभाग के अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़े थे। सीओ सदर ने डीएम और एसडीएम को सूचना दी। करीब तीन घंटे बाद विद्युत विभाग के अधिशासी अधिकारी जयभगवान शर्मा और एसडीओ अभिषेक मौर्य मौके पर पहुंचे और लाइन शिफ्टिंग का आश्वासन देकर लोगों को शांत कराया।
खंभे टूटने से इन कॉलोनियों की आपूर्ति हुई ठप
घटना के बाद आक्रोशित ने लोगों ने कॉलोनी के बीच से जा रही हाईटेंशन लाइन और करीब चार बिजली के खंभे तोड़ दिये। इसके चलते इंद्रापुरी कॉलोनी, हकीमपुरा ,महाजनान , बह्रमनान ,व्यापारीयान ,सरनवाली गली ,तेलियान ,गांव सरना ,रावली रोड व मेन बाजार सहित 12 कॉलोनियों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। एसडीओ अभिषेक मौर्य ने बताया कि देर शाम तक बिजली आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी। उधर, अधिशासी अधिकारी जयभगवान शर्मा का कहना है कि डीएम के आदेश के बाद कॉलोनी के बीच से हाईटेंशन लाइन को हटाया जा सकता है। कॉलोनी के लोग काफी समय से हाईटेंशन लाइन हटाने की मांग कर रहे हैं।
एक माह बाद होना था चांदनी का निकाह
हकीमपुरा कॉलोनी निवासी चांदनी का एक माह बाद निकाह होना था। करंट लगने से उसकी मौत के बाद से दोनों ही परिवारों में सन्नाटा पसरा है। परिजनों का कहना है कि चांदनी की शादी को लेकर घर में तैयारी चल रही थी। सब उसकी शादी की तैयारी में लगे थे। करंट से मौत के बाद खुशियों का माहौल गम में बदल गया।