फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two time MP BL Sharma Prem from BJP passed away

भाजपा से दो बार सांसद रहे बीएल शर्मा प्रेम का निधन

Sat, 28 Sep 2019 09:42 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: Avdhesh Kumar Updated Sat, 28 Sep 2019 09:42 PM IST
विज्ञापन
two time MP BL Sharma Prem from BJP passed away
भाजपा के पूर्व सांसद बीएल शर्मा प्रेम का निधन - फोटो : Amar Ujala
पूर्वी दिल्ली से दो बार भाजपा से सांसद रहे बैकुंठ लाल शर्मा प्रेम का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वे 90 साल के थे। पंजाब के फिरोजपुर में 17 दिसंबर 1929 को उनका जन्म हुआ था। प्रेम पूर्वी दिल्ली संसदीय क्षेत्र से 10वीं और 11वीं लोकसभा के सदस्य चुने गए थे। उनके पार्थिव शरीर को अंतिम दर्शनों के लिए उनके निवास स्थान सी-98, बीके दत्त कॉलोनी, सफदरजंग हवाई अड्डे के सामने में रखा गया है।
विज्ञापन


रविवार को उनके पार्थिव शरीर को आरके पुरम स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय में रखा जाएगा। उनका अंतिम संस्कार 30 सितंबर को सुबह निगम बोध घाट पर होगा। भाजपा के टिकट पर प्रेम ने कांग्रेस के दिग्गज नेता एचकेएल भगत को हराया था। 1996 के लोकसभा चुनाव में दीपचंद बंधु को हराकर प्रेम दोबारा सांसद बने। 2009 में पार्टी ने एक बार फिर उन्हें टिकट दिया, लेकिन कांग्रेस के दिग्गज नेता जयप्रकाश अग्रवाल से हार गए थे।
विज्ञापन


प्रेम विश्व हिंदू परिषद के केंद्रीय मंत्री, कुशल संगठक, अखंड हिंदुस्तान परिषद और मोर्चा के संस्थापक थे। पंजाब निवासी प्रेम बाद में सिख हो गए थे। अमृत छकने के बाद उन्होंने अपना नाम शेर सिंह रख लिया था। भाजपा नेताओं का कहना है कि उनका व्यक्तित्व और स्वभाव टकराने वाला था। प्रेम ने अपना नाम अपने स्वभाव के अनुरूप ही शेर सिंह रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed