{"_id":"659b42f2a4d9c3720a090a78","slug":"two-shooters-who-opened-fire-on-financier-arrested-2024-01-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: फाइनेंसर पर गोली चलाने वाले दो शूटर गिरफ्तार, नीरज बवाना और नवीन बाली गिरोह के हैं बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: फाइनेंसर पर गोली चलाने वाले दो शूटर गिरफ्तार, नीरज बवाना और नवीन बाली गिरोह के हैं बदमाश
Mon, 08 Jan 2024 06:03 AM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Mon, 08 Jan 2024 06:03 AM IST
सार
दक्षिण दिल्ली में दबदबा बनाने के लिए दोनों ने तीन नवंबर को लाजपत नगर के एक फाइनेंसर रोहित सिंह पर गोलियां चलाई थीं। हमले में रोहित तो बाल-बाल बच गया था, लेकिन एक राहगीर जख्मी हो गया था।
विज्ञापन
दिल्ली पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नीरज बवाना और नवीन बाली गिरोह के दो शूटर को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान महरौली निवासी सुबेग सिंह उर्फ शिब्बू (32) और लाजपत नगर निवासी सौरभ उर्फ गौरव (32) के रूप में हुई है।
दक्षिण दिल्ली में दबदबा बनाने के लिए दोनों ने तीन नवंबर को लाजपत नगर के एक फाइनेंसर रोहित सिंह पर गोलियां चलाई थीं। हमले में रोहित तो बाल-बाल बच गया था, लेकिन एक राहगीर जख्मी हो गया था। जेल में बंद नीरज बवाना और नवीन बाली ने दोनों को दक्षिण दिल्ली में दबदबा बनाने के लिए ऐसा करने के लिए कहा था। दोनों आरोपी पहले भी छह-छह आपराधिक वारदातों में शामिल रहे हैं। स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त एचजीएस धालीवाल ने बताया कि एसीपी वेद प्रकाश, इंस्पेक्टर मान सिंह व अन्यों की टीम को खबर मिली कि दोनों आरोपी अपने साथी से मिलने मुनिरका आने वाले हैं। इस टीम ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया।
आरोपियों ने बताया कि दक्षिण दिल्ली में वर्चस्व को लेकर काफी समय से कपिल पंवार और नीरज बवाना में रंजिश चल रही है। सुबेग के खिलाफ हत्या के प्रयास के पांच मामले समेत समेत कई मामले दर्ज हैं। वहीं सौरभ के खिलाफ हत्या, लूटपाट, हत्या के प्रयास के छह मामले दर्ज हैं। सौरभ लाजपत नगर थाने का घोषित बदमाश है।