{"_id":"6616cfa630ffbef3ff0d6a30","slug":"two-scooty-riders-hit-by-express-train-while-crossing-closed-gate-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"दर्दनाक: बंद फाटक पार करते समय एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आए दो स्कूटी सवार, मौके पर दोनों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दर्दनाक: बंद फाटक पार करते समय एक्स्प्रेस ट्रेन की चपेट में आए दो स्कूटी सवार, मौके पर दोनों की मौत
Wed, 10 Apr 2024 11:13 PM IST
आकाश दुबे
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 10 Apr 2024 11:13 PM IST
सार
टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी पर सवार दोनों युवक ट्रैक से दूर जाकर गिरे। दोनों की मौके पर मौत हो गई है।
विज्ञापन
फरीदाबाद में दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
फरीदाबाद में मुजेसर रेलवे फाटक पर बुधवार को दर्दनाक हादसा हुआ। बंद फाटक पार करते हुए एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से स्कूटी सवार दो युवकों की मौत हो गई। शवों की पहचान नहीं हो पाई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
जीआरपी थाना प्रभारी राजपाल ने बताया कि बुधवार रात करीब 8 बजे दो स्कूटी सवार युवक बंद फाटक पार कर रहे थे। वह बंद फाटक से स्कूटी निकालकर जैसे ही ट्रैक पर आगे बढ़े इसी बीच तेज गति से एक्सप्रेस ट्रेन आ गई और स्कूटी को अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में स्कूटी पर सवार दोनों युवक ट्रैक से दूर जाकर गिरे। दोनों की मौके पर मौत हो गई है। जीआरपी पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है। पुलिस ने शव बीके अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
फोन के सिम कार्ड से होगी मृतकों की पहचान
जीआरपी पुलिस के मुताबिक, मृतकों के शव के पास से एक मोबाइल फोन मिला है। फोन टूटा हुआ है, इसका सिम निकाल कर दूसरे फोन में डाला जाएगा। इसके माध्यम से परिजनों से संपर्क करके घटना की सूचना दी जाएगी। बृहस्पतिवार को बीके अस्पताल में दोनों शवों का पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन