फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two persons jumped from auditorium in Parliament Dimple Yadav said anything happened inside Lok Sabha

सुरक्षा में बड़ी चूक: संसद में दर्शकदीर्घा से कूदे दो शख्स, डिंपल यादव बोलीं- लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था

Wed, 13 Dec 2023 01:40 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Wed, 13 Dec 2023 01:40 PM IST
सार

लोकसभा में सुरक्षा में बड़ी चूक देखने को मिली है। दर्शकदीर्घा से दो शख्स संसद में कूद गए। कार्यवाही दो बजे तक स्थगित कर दी गई है।
 

विज्ञापन
Two persons jumped from auditorium in Parliament Dimple Yadav said anything happened inside Lok Sabha
सांसद डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा में उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिटर गैलरी से एक विजिटर लोकसभा में कूद गया। इसके बाद अफरा-तफरी मच गई और लोकसभा को स्थगित कर दिया गया। समाजवादी पार्टी सांसद डिंपल यादव का कहना है, 'जो भी लोग यहां आते हैं, चाहे वे आगंतुक हों या पत्रकार वे टैग नहीं रखते हैं। इसलिए, मुझे लगता है कि सरकार को इस पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि यह पूरी तरह से सुरक्षा चूक है। लोकसभा के अंदर कुछ भी हो सकता था'।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मैसूर के भाजपा सांसद प्रताप सिम्हा की सिफारिश पर मिला पास मिला था। संसद भवन के सामने एक महिला और पुरुष ने नारेबाजी करते हुए  टियर स्मॉग का उपयोग किया। पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया। दोनों का कहना है कि उनकी बात नहीं सुनी जा रही है। 13 दिसंबर है और संसद हमले की बरसी है, ऐसे में इस घटना को सुरक्षा में एक बड़ी चूक माना जा रहा है।
विज्ञापन


मीडिया में आई खबरों के अनुसार दो शख्स जब गैलरी से कूदे को सदन में धुआं भी उठा। अफरा-तफरी मची और सुरक्षाकर्मियों ने दोनों लोगों को पकड़ा। सांसदों ने बताया कि सबसे पहले खुद सांसदों ने दोनों लोगों को पकड़ा इसके बाद उन्हें सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया गया। प्रदर्शनकारी महिला नीलम (42) पुत्री कौर सिंह रेड स्क्वेयर मार्केट, हिसार की रहने वाली है। वहीं, युवक अमोल शिंदे (25) पुत्र धनराज शिंदे महाराष्ट्र के लातूर का रहने वाला है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed