फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two people sleeping on the sidewalk crushed by a car one died

दिल्ली में दर्दनाक हादसा: फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को तेज रफ्तार कार ने कुचला, एक की मौत

Thu, 19 Sep 2024 09:20 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 19 Sep 2024 09:20 PM IST
सार

मृतक की पहचान सोनू (40) के रूप में हुई है। वह मूलत: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के निवासी थे। जबकि सुंदर नगरी निवासी मोहम्मद इस्लाम को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई।

विज्ञापन
Two people sleeping on the sidewalk crushed by a car one died
इसी कार से हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के गांधी नगर इलाके में बुधवार देर रात तेज रफ्तार कार चालक ने फुटपाथ पर सो रहे दो लोगों को कुचल दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने कार चालक को पकड़ लिया और पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को स्वामी दयानंद अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान सोनू (40) के रूप में हुई है। वह मूलत: लखनऊ के पीजीआई थाना क्षेत्र के निवासी थे। जबकि सुंदर नगरी निवासी मोहम्मद इस्लाम को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


मोहम्मद इस्लाम गांधी नगर इलाके में रिक्शा चलाता है। जबकि सोनू सामान से लदे रिक्शों व ठेलों में धक्का लगाने का काम करता था। दोनों बुधवार रात गांधी नगर पुश्ता रोड पर मदर डेयरी के सामने फुटपाथ पर सो रहे थे। बुधवार देर रात करीब दो बजे तेज रफ्तार कार ने इनको कुचल दिया। चालक राहुल कुमार ने शराब पी रखी थी। हादसे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को स्वामी दयानंद अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां पर सोनू की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने कार चालक राहुल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में राहुल ने बताया कि वह शास्त्री नगर दिल्ली का रहने वाला है और कार चलाने का काम करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed