फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two people injured after fiver shed collapses during annual function of Chitragupta Sabha ghaziabad

गाजियाबाद: चित्रगुप्त सभा के वार्षिक समारोह में गिरा फाइवर शेड, हादसे में दो लोग घायल; अस्पताल में भर्ती

Sun, 29 Dec 2024 09:02 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: श्याम जी. Updated Sun, 29 Dec 2024 09:02 PM IST
सार

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के वार्षिक समारोह आयोजन के दौरान फाइवर शेड भरभराकर नीचे गिर गया। हादसे की चपेट में आने से दो लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
Two people injured after fiver shed collapses during annual function of Chitragupta Sabha ghaziabad
फाइवर शेड गिरने से घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा के वार्षिक समारोह आयोजन के दौरान कार्यक्रम स्थल पर ऊंचाई में लगा फाइवर शेड भरभराकर नीचे गिर गया। कार्यक्रम में शामिल होने आए बुलंदशहर के मुकेश भटनागर और विजयनगर निवासी 15 वर्षीय आशीष कुमार श्रीवास्तव घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को तुरंत मोहन नगर स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उनका इलाज चल रहा है। 
विज्ञापन

 

एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि फाइवर शेड पर मजदूर काम कर रहे थे। इधर गाजियाबाद चित्रगुप्त सभा का आयोजन चल रहा था। मुख्य कार्यक्रम होने के बाद दूर-दूर से आए लोगों का जलपान हो रहा था। इसी दौरान फाइवर शेड अचानक गिर गया था। अस्पताल में भर्ती दोनों लोगों के हल्की-फुल्की चोटें आई हैं। उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed