{"_id":"65f7cb7bc0577e3a270b9136","slug":"two-people-died-in-knife-fight-between-two-parties-in-ranhaula-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरानी रंजिश का खूनी बदला: पश्चिमी दिल्ली में बड़ी वारदात, दो पक्षों में हुई चाकूबाजी; दो की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरानी रंजिश का खूनी बदला: पश्चिमी दिल्ली में बड़ी वारदात, दो पक्षों में हुई चाकूबाजी; दो की गई जान
Mon, 18 Mar 2024 10:35 AM IST
अनुज कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 18 Mar 2024 10:35 AM IST
सार
पश्चिमी दिल्ली के रणहौला इलाके में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी में दो लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी दिल्ली के रणहौला इलाके में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक, रणहौला इलाके के मछली मार्केट में दो पक्षों के बीच चाकूबाजी हुई। इस वारदात में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
वहीं शुरुआती जांच में रंजिश की वजह से हत्या की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं मरने वाले की शिनाख्त हो चुकी है। फिलहाल, पुलिस हमले के कारणों की जांच में जुट गई है।
विज्ञापन