फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two new U-turns will be constructed on Swami Dayanand Marg

Delhi NCR News: स्वामी दयानंद मार्ग पर बनेंगे दो नए यू-टर्न

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 26 Oct 2026 06:29 PM IST
विज्ञापन
जगतपुरी और कृष्ण नगर लालबत्ती के पास 45 दिन में पूरा होगा काम
विज्ञापन

जाम से राहत मिलने की उम्मीद
अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। शाहदरा क्षेत्र में यातायात को सुगम बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग ने स्वामी दयानंद मार्ग पर दो नए यू-टर्न बनाने का कार्य शुरू किया है। जगतपुरी और कृष्ण नगर लाल बत्ती के पास बनने वाले इन यू-टर्न से जाम से राहत मिलने की उम्मीद है। परियोजना शुरू होने के 45 दिनों के भीतर काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
यह कार्य टेबल टॉप बिटुमिनस तकनीक से किया जाएगा, जिससे वाहनों की आवाजाही अधिक व्यवस्थित होगी। इसमें 100-120 टीपीएच क्षमता वाले बैच टाइप हॉट मिक्स प्लांट और इलेक्ट्रॉनिक संवेदक से लैस हाइड्रोस्टेटिक पेवर फिनिशर्स का प्रयोग होगा। संवेदक-आधारित तकनीक सड़क की समतल बनावट, ग्रेड और संरेखण को सटीक बनाएगी। डेंस ग्रेडेड बिटुमिनस मैकाडम और बिटुमिनस कंक्रीट की परतें सड़क को मजबूती देंगी। निर्माण कार्य के दौरान यातायात बाधित न हो, इसके लिए यातायात प्रबंधन के इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

जगतपुरी और कृष्ण नगर लाल बत्ती का यह क्षेत्र रोजाना व्यस्त समय में भारी यातायात दबाव झेलता है। स्थानीय निवासियों और कार्यालय जाने वाले यात्रियों का मानना है कि नए यू-टर्न से वाहनों की रफ्तार बढ़ेगी। इससे लोगों का कीमती समय बचेगा। प्रशासन ने कृष्णा नगर लाल बत्ती को पहले ही सिग्नल रहित कर दिया है। अब वहां बने यू-टर्न को पक्का किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed