{"_id":"69d276296e9254ac430897b1","slug":"two-new-theme-based-forests-will-be-developed-in-delhi-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-131009-2026-04-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: दिल्ली में विकसित होंगे दो नए थीम बेस्ड वन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: दिल्ली में विकसित होंगे दो नए थीम बेस्ड वन
विज्ञापन
धुआं खाती दिल्ली को मिलेगी हरियाली की डोज
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में हरियाली बढ़ाने के लिए इस साल दो नए थीम बेस्ड वन विकसित किए जाएंगे। साउथ फॉरेस्ट डिवीजन ने दो अहम परियोजनाओं पर काम शुरू कर दिया है। तुगलकाबाद में एक हेक्टेयर क्षेत्र में नक्षत्र वन विकसित किया जाएगा, जहां 1000 पेड़ और 2000 झाड़ियां लगाई जाएंगी और उनकी एक साल तक देखभाल की जाएगी। वहीं भट्टी क्षेत्र में 0.3723 हेक्टेयर क्षेत्र में बेल वन बनाया जाएगा, जिसमें 500 पेड़ और 1000 झाड़ियां लगाई जाएंगी। दोनों परियोजनाओं पर 10 अप्रैल से काम शुरू हो जाएगा। वन एवं वन्यजीव विभाग बड़े स्तर पर पौधारोपण अभियान भी चलाने जा रहा है। इसके तहत 70.82 लाख से अधिक पौधे लगाए जाएंगे।
दिल्ली के पर्यावरण में आएगा बदलाव
इन योजनाओं का मकसद सिर्फ हरियाली बढ़ाना नहीं, बल्कि दिल्ली के पर्यावरण को बेहतर बनाना भी है। खास तौर पर रिज एरिया में वन क्षेत्र बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है, जिसमें साउथ रिज प्रमुख फोकस में है। इस बार वन विभाग तीन-स्तरीय पौधारोपण मॉडल अपनाने जा रहा है। इसके तहत सबसे ऊपरी परत में बड़े देसी पेड़ लगाए जाएंगे, बीच की परत में छोटे पेड़ और झाड़ियां होंगी, जबकि सबसे नीचे घास और जमीन से जुड़े पौधे लगाए जाएंगे।