फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two new appointments in AAP Cabinet, Kailash Gahlot and Rajendra Pal Gautam takes oath

केजरीवाल कैबिनेट में दो नए मंत्रियों की एंट्री, राजेंद्र पाल और गहलोत ने ली शपथ

Sat, 20 May 2017 04:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 May 2017 04:28 PM IST
विज्ञापन
 two new appointments in AAP Cabinet, Kailash Gahlot and Rajendra Pal Gautam takes oath
राजेन्द्र पाल गौतम को शपथ दिलाते उपराज्यपाल।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली दिल्ली सरकार के मंत्री मंडल में शुक्रवार को दो नए मंत्री विविधत रूप से शामिल हुए। राष्ट्रपति ने मुख्यमंत्री की सिफारिश पर कपिल मिश्रा को मंत्री मंडल से निकाले जाने, राजेन्द्रपाल गौतम और कैलाश गहलोत को मंत्री नियुक्त करने की मंजूरी सुबह दी और शाम को उपराज्यपाल अनिल बैजल ने दोनों नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ राजनिवास में दिलाई। गौतम ने हिंदी और गहलोत ने अंग्रेजी में शपथ ली। पेशे से दोनों वकील रहे हैं।          

विज्ञापन

 
शपथ कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री गोपाल राय और इमरान हुसैन शामिल हुए। उपमुख्यमंत्री जीएसटी की बैठक में थे जबकि सत्येंद्र जैन भी शपथ में नहीं पहुंचे। बर्खास्त मंत्री संदीप कुमार के महिला एवं बाल विकास विभाग को छोड़कर सभी विभाग, कपिल मिश्रा के जलबोर्ड समेत सभी विभाग राजेन्द्र पाल गौतम को दिए गए हैं। कैलाश गहलोत को मनीष सिसोदिया के कानून, सूचना प्रोद्योगिकी, प्रशासनिक सुधार के अलावा सत्येंद्र जैन का परिवहन विभाग भी सौंपा गया है।      
विज्ञापन

       
मुख्यमंत्री अरविदं केजरीवाल की कैबिनेट में दो मंत्रियों की सीट खाली थी। जिसे भरने के लिए 6 मई को कपिल मिश्रा को कैबिनेट से हटाए जाने के साथ ही उपराज्यपाल को मुख्यमंत्री की तरफ से सिफारिश भेज दी गई थी। पिछले तीन दिन से मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया गृह मंत्रालय को लगातार नए मंत्री की नियुक्ति में देरी के लिए निशाने पर ले रहे थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दोनों ने ट्वीट करके कहा था कि इतिहास में इतनी देरी कभी नहीं हुई। केजरीवाल ने कहा था कि मंत्रियों की नियुक्ति में देरी से कई काम रुके हैं। आपकी दुश्मनी हमसे है, दिल्ली की जनता से बदला मत लो। 

कौन मंत्री क्या विभाग संभालेंगे?           

 two new appointments in AAP Cabinet, Kailash Gahlot and Rajendra Pal Gautam takes oath
एलजी के साथ कैलाश गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

राजेन्द्र पाल गौतम: जल बोर्ड अध्यक्ष, पर्यटन, कला एवं संस्कृति, भाषा, गुरुद्वारा चुनाव, समाज कल्याण एवं एससी/एसटी विभाग।            
कैलाश गहलोत: कानून एवं न्याय, परिवहन विभाग, प्रशासनिक सुधार, सूचना एवं प्रोद्योगिकी।            

उल्लेखनीय है कि कपिल मिश्रा को 6 मई, 2017 मुख्यमंत्री ने पद से हटाया और संदीप कुमार को 31 अगस्त, 2016 को बर्खास्त किया था। संदीप कुमार के विभाग तभी से उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया देख रहे हैं।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed