फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two murders in Delhi: Taekwondo instructor killed by hitting with brick in Punjabi Bagh

दिल्ली में दो कत्ल: पंजाबी बाग में ताइक्वांडो प्रशिक्षक की ईंट से हमला कर हत्या, बुराड़ी में गोली मारकर ली जान

Fri, 27 Jun 2025 02:02 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 27 Jun 2025 02:02 AM IST
सार

पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वारदात में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
Two murders in Delhi: Taekwondo instructor killed by hitting with brick in Punjabi Bagh
सांकेतिक - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

पंजाबी बाग इलाके में 22 जून की रात सिगरेट लेने के विवाद में हिमांशु पासवान, दीपक, प्रवीण और नेकत ने ताइक्वांडो प्रशिक्षक दुर्गेश की ईंट मारकर हत्या कर दी। पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त विचित्र वीर ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर पुलिस ने करीब 250 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर वारदात में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दुर्गेश के दोस्त नरवीर ने बताया कि दुर्गेश मूलत: जींद हरियाणा के रहने वाले थे और ताइक्वांडो प्रशिक्षक थे। देर रात वह अपने दोस्तों दुर्गेश, कप्तान और आकाश के साथ पंजाबी बाग में ट्रांसपोर्ट सेंटर में सिगरेट पीने गए थे। वहां पहले से खड़े कुछ अज्ञात लोगों से उनका सिगरेट लेने को लेकर विवाद हो गया। बीच-बचाव की कोशिश की तो आरोपी ईंट-पत्थर मारने लगे।
विज्ञापन


हम लोग बचने लगे तभी हमलावरों के ईंट के वार से दुर्गेश लहूलुहान होकर गिरा तो आरोपी भाग गए। रक्तरंजित हालात में दुर्गेश को पुलिस की मदद से पास के अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पंजाबी बाग थाने में तैनात निरीक्षक संजीव कुमार और स्पेशल स्टाफ के निरीक्षक राजेश मौर्य ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हिमांशु पासवान और दीपक जेलरबाग अशोक विहार जबकि प्रवीण और नेकत रामपुरा पंजाबी बाग के रहने वाले हैं। चारों ने पूछताछ में बताया कि गुस्से में आकर यह वारदात हो गई।

बुराड़ी में गोली मारकर युवक की हत्या
उत्तरी दिल्ली के बुराड़ी स्थित हूवर्स अपार्टमेंट में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। उसकी शिनाख्त अजीत कुमार त्रिपाठी (29) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

सीसीटीवी कैमरों से पड़ताल में पता चला कि अजीत का नशे की हालत में एक अन्य युवक से विवाद हुआ था। कहासुनी के बाद आरोपी चला गया। कुछ देर बाद वह दोबारा पहुंचा और उसने अजीत को गोली मार दी। पुलिस ने आरोपी अरुण डेढ़ा की पहचान कर ली है। वह उत्तर-पूर्वी दिल्ली के गामड़ी गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ पहले से कई मामले दर्ज हैं।

छानबीन के दौरान पता चला है कि अजीत अपार्टमेंट में अपनी कैब खड़ी करने गया था। उसी दौरान उसका किसी बात पर अरुण से झगड़ा हुआ था। उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त राजा बांठिया ने बताया कि बुधवार रात करीब 9.30 बजे बुराड़ी के संत नगर में एक युवक को गोली मारने की सूचना मिली थी। पुलिस पहुंची तो डी-ब्लॉक, हूवर्स अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर एक युवक खून से लथपथ पड़ा था।


पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। छानबीन के दौरान पता चला कि अजीत परिवार के साथ कौशिक एंक्लेव, बुराड़ी में रहता था। वह पेशे से कैब चालक है। एक जानकार के जरिए वह अपार्टमेंट में कैब खड़ी करने गया था जहां अरुण से झगड़ा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed