फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two miscreants arrested for looting people after befriending them through app

UP: एप के द्वारा समलैंगिक युवकों से दोस्ती... फिर सुनसान जगह बुलाते, वहां आरोपी देते थे कभी न भूलने वाला दर्द

Fri, 04 Apr 2025 03:39 PM IST
आकाश दुबे माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 04 Apr 2025 03:39 PM IST
सार

पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया या डेटिंग एप्स के माध्यम से अनजान व्यक्तियों पर तुरंत विश्वास न करने की अपील की है। साथ ही अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया गया है। 

विज्ञापन
Two miscreants arrested for looting people after befriending them through app
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ग्रेटर नोएडा की नॉलेज पार्क कोतवाली पुलिस ने ग्रिन्डर एप के माध्यम से दोस्ती कर एक लाख रुपये की लूट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान इटावा निवासी अर्पित यादव और मैनपुरी के प्रिंस कुमार के रूप में हुई है। 

विज्ञापन


एडिशनल डीसीपी सुधीर कुमार का कहना है कि दोनों आरोपी शातिर अपराधी हैं जो ग्रिन्डर एप के माध्यम से लोगों से दोस्ती कर उन्हें बुलाते थे और फिर उनके साथ लूटपाट कर फरार हो जाते थे। आरोपियों के खिलाफ नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

 

आरोपियों ने एक युवक के साथ एक लाख की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था। पीड़ित युवक ने नॉलेज पार्क कोतवाली पर आकर शिकायत की थी कि ग्रिन्डर एप के माध्यम से कुछ युवकों को बुलाया गया और फिर एक लाख रुपये की लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज किया और आरोपियों की तलाश की गई। लोकल इंटेलीजेंस और मुखबिर की सूचना के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
 

आरोपी एक समलैंगिक एप ग्रिन्डर के माध्यम से लड़कों को मीटिंग के बहाने बुलाकर उनके साथ लूट की वारदात अंजाम दिया करते थे। इससे पहले पूछताछ करने पर दोनों आरोपियों ने बताया कि वह मोबाइल फोन में एक एप का इस्तेमाल कर लोगों से संपर्क कर उन्हें अपने जाल में फंसा लेते हैं। फिर उन्हें सुनसान जगह में मिलने के लिए बुलाते हैं और फिर उनकी फोटो व वीडियो बना लेते हैं। फिर आरोपी डरा-धमकाकर व ब्लैकमेल कर उनसे नकदी, आभूषण आदि कीमती सामान लूट लेते हैं। 

विज्ञापन

दोनों शातिरों ने स्वीकार किया कि वे अलग-अलग शहरों में जाकर एप में पंजीकृत लोगों से मिलने, दोस्ती करने, रोमांटिक बातें करने और संबंध बनाने के लिए संपर्क कर उन्हें फंसाते हैं और लूटपाट की घटना को अंजाम देते हैं। पुलिस ने नागरिकों से सतर्क रहने और सोशल मीडिया या डेटिंग एप्स के माध्यम से अनजान व्यक्तियों पर तुरंत विश्वास न करने की अपील की है। साथ ही अगर कोई संदिग्ध गतिविधि नजर आए तो तुरंत पुलिस को सूचना देने का अनुरोध किया गया है। 



पढ़ें- UP: सिपाही का नहीं उठ रहा थो फोन, फिर पत्नी और पड़ोसियों को की कॉल... आधी रात उनके कमरे का मंजर देख लोग सन्न

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed