फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two men and one girl allegedly raped a 25 year old woman hails from sikkim lure in job

महिला की आपबीती सुन सन्न रह गए जज, बोली- दो युवकों और एक लड़की ने किया मेरा दुष्कर्म

Thu, 04 Oct 2018 06:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 04 Oct 2018 06:21 PM IST
विज्ञापन
two men and one girl allegedly raped a 25 year old woman hails from sikkim lure in job

दिल्ली में एक 25 वर्षीय महिला से दुष्कर्म का ऐसा विचित्र मामला सामने आया जिसमें आरोपियों में सिर्फ पुरुष ही नहीं 19 वर्षीय महिला भी है। शाहदरा जिले के सीमापुरी इलाके में उत्तर-पूर्व राज्य सिक्किम की एक युवती को बंधक बनाकर उससे गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि करीब तीन माह से बंधक बनाकर उसके साथ दो युवक दुष्कर्म कर रहे थे।

विज्ञापन


पुलिस ने मामला दर्ज कर एक आरोपी राहुल (26) को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरा युवक फरार है। हालांकि पीड़िता ने कोर्ट में दिए बयान में एक महिला पर भी बंधक बना कर शोषण करने का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि 19 वर्षीय लड़की ने उसे कमरे में बंद किया और सेक्स टॉय के माध्यम से उसका यौन शोषण किया। सीमापुरी थाना पुलिस पीड़िता की शिकायत पर मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, मूलरूप से सिक्किम की रहने वाली 25 वर्षीय युवती 2015 में नौकरी की तलाश में दिल्ली आई थी। एक जानकार के जरिए उसे गुरुग्राम में नौकरी मिल गई। पीड़िता वहीं पर रहने लगी। मई 2018 में उसकी मुलाकात सीमापुरी निवासी राहुल व उसके दोस्त से हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों ने पीड़िता को अच्छी नौकरी दिलवाने का झांसा दिया। वह उसे गुरुग्राम से लेकर सीमापुरी आ गए। आरोप है कि यहां राहुल व उसके दोस्त ने उसे किराये के फ्लैट में जबरन बंधक बनाकर रखा। दोनों ने कई बार उसके साथ गैंगरेप किया। इस साजिश में एक महिला भी शामिल रही।

23 सितंबर को पीड़िता ने किसी तरह मामले की सूचना पुलिस नियंत्रण कक्ष को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता का बयान लेकर विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। छानबीन के बाद आरोपी राहुल को गिरफ्तार कर लिया है। उसका दूसरा साथी फरार है। शुरूआत में पीड़िता ने महिला का नाम नहीं लिया था। कोर्ट में दिए बयान में पीड़िता ने साजिश में महिला के भी शामिल होने के आरोप लगाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed