{"_id":"67ce81fc42213e6a490ec627","slug":"two-killed-in-high-speed-bike-accident-in-raigarh-2025-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, पेड़ से टकराने के बाद दो की मौत, एक की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, पेड़ से टकराने के बाद दो की मौत, एक की हालत गंभीर
Mon, 10 Mar 2025 11:39 AM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: अनुज कुमार
Updated Mon, 10 Mar 2025 11:39 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ में आए दिन सड़क हादसों की खबरे आती रहती हैं। अब रायगढ़ में तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार हो गई। यहां पेड़ से टकराने के बाद दो लोगों की मौत हो गई और एक की हालत गंभीर है। जिसका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीती रात तेज रफ्तार मोटर साइकिल हादसे का शिकार हो गई। पेड़ से टकराने की घटना में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है। जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला तमनार थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबिक, तमनार थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम बिजना निवासी तीन युवक बीती रात एक ही बाइक पर सवार होकर मेला देखने के लिए पास के गांव रावणगुणा गए हुए थे। बताया जा रहा है कि इस दौरान बाइक चला रहा युवक अपने वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और मोटर सायकल सीधे पेड़ से जा टकराई।
विज्ञापन
इस दुर्घटना में मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई। वहीं एक अन्य को गंभीर चोट आई है। गांव के ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी आज सुबह मिलते ही पहले घटना स्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई। फिर मामले की जानकारी तमनार थाने को दी गई।
विज्ञापन
बहरहाल, सड़क हादसे की जानकारी के बाद पर पुलिस पहुंची। दोनों मृतकों के शव को पीएम के लिए भेजा गया। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार जारी है।