फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two killed in diffrent incidents.

अलग-अलग हादसों में दो की मौत

Wed, 24 Dec 2014 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Wed, 24 Dec 2014 01:47 AM IST
विज्ञापन
Two killed in diffrent incidents.

ग्रेटर नोएडा में सोमवार रात में अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। एक अन्य हादसे में तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि, ग्रेटर नोएडा के तुगलपुर गांव में फिरोज अपने परिवार के साथ रहता था और कोंडली में मजदूरी करता था। सोमवार रात फिरोज काम खत्म होने के बाद घर लौट रहा था। यमुना एक्सप्रेसवे के जीरो प्वाइंट पर सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने उसे कुचल दिया।
विज्ञापन


फिरोज की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं एक अन्य हादसे में गांव बहलोलपुर के समीप महिला उषा नोएडा एक्सप्रेसवे को पार कर रही थी। इसी बीच तेजी से जा रही कार ने उसे टक्कर मार दी। उषा की मौके पर ही मौत हो गई। चालक कार को लेकर फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं एक अन्य मामले में मंगलवार दोपहर बाइक सवार तीन युवक कासना से सूरजपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही वे कलेक्ट्रेट के समीप पहुंचे पीछे से तेजी से आई स्विफ्ट कार ने बाइक में टक्कर मार दी। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए।


आसपास से एकत्र हुए लोगों ने तीनों को बीटा सेक्टर स्थित दयाल अस्पताल में भर्ती कराया है। घायल युवक सोबित निवासी खेड़ी है। उसके दो साथी भी उसके गांव के ही बताए जा रहे हैं। आरोपी चालक कार को लेकर भाग गया। पुलिस का कहना है कि हादसे की सूचना पुलिस को नहीं दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed