फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two IPS officers at Singhu border have tested positive says delhi police 

सिंघु बॉर्डर पर तैनात दिल्ली पुलिस के दो आईपीएस अफसर कोरोना पॉजिटिव

Fri, 11 Dec 2020 07:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 11 Dec 2020 07:05 AM IST
विज्ञापन
Two IPS officers at Singhu border have tested positive says delhi police 
सिंघु बॉर्डर पर किसानों का विरोध - फोटो : शुभम बंसल

सिंघु बॉर्डर पर तैनात दिल्ली पुलिस के दो आईपीएस अफसर कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार सिंघु बॉर्डर पर आंदोलनरत किसानों के मोर्चे पर पुलिस बल की कमान संभालने वाले अफसर कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। दिल्ली पुलिस के मुताबिक एक डीसीपी और एक एडिशनल डीसीपी भी संक्रमित हैं। 

विज्ञापन
आपको बता दें कि कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए कल ही दिल्ली पुलिस ने बॉर्डर पर प्रदर्शन कर रहे किसानों के बीच गुलाब और मास्क बांटे। साथ ही किसानों को कोविड टेस्ट करवाने का आग्रह किया था। किसानों ने कोविड टेस्ट करवाने से साफ तौर पर मना कर दिया। उसके बाद वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की कोविड जांच करवाई गई, हालांकि पांच से सात पुलिसकर्मियों का टेस्ट करवाने के बाद जांच टीम को वापस भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
चिल्ला बॉर्डर पर बुधवार शाम दिल्ली से नोएडा जाने वाला रास्ता खुलने से आम लोगों ने राहत की सांस ली है। किसानों ने दावा किया कि दिल्ली व यूपी पुलिस बंद रास्ता खोलने के लिए लगातार आग्रह कर रहे थे। उसके बाद बुधवार शाम किसानों ने आम सहमति बनाकर रास्ता खोल दिया। किसानों का कहना है कि रास्ता खोले जाने के बाद बृहस्पतिवार दोपहर में दिल्ली पुलिस ने किसानों को सफेद गुलाब और मास्क भेंटकर धन्यवाद दिया। वहीं यूपी पुलिस ने उन्हें लाल गुलाब भेंट किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed