फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two injured after Two parties clash over minor issue in Jafrabad

दिल्ली की वारदात: मामूली सी बात पर भिड़े दो पक्ष, एक पर पिस्टल के बट से हमला; दूसरे को चाकू से गोदा

Fri, 22 Mar 2024 06:40 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 22 Mar 2024 06:40 PM IST
सार

उत्तर पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में मामूली सी बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। इस घटना में दो घायल हो गए हैं। एक युवक ने पिस्टल के बट से सिर पर हमला करने का आरोप लगाया। वहीं दूसरे पक्ष के युवक को पेट में चाकू मारकर जख्मी कर दिया।

विज्ञापन
two injured after Two parties clash over minor issue in Jafrabad
Delhi police demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

जाफराबाद इलाके में मामूली सी बात पर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। एक पक्ष के युवक को पिस्टल का बट मारकर सिर फोड़ दिया, वहीं दूसरे पक्ष के युवक को चाकू गोदकर घायल कर दिया। घायलों की पहचान तलहा खालिद और रेहान के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों घायलों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

विज्ञापन

घायल तलहा खालिद सपरिवार के साथ जाफराबाद इलाके में रहता है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह इलाके में दुकान करता है। बृहस्पतिवार को वह अपनी दुकान पर जा रहा था। इसी दौरान उसकी अपने एक परिचित अरशद से मुलाकात हुई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अरशद ने उससे पिता के बारे में पूछताछ की। उन्होंने बताया कि उनका पिता के साथ विवाद चल रहा है इसलिए उनकी कोई बातचीत नहीं हो रही है। इसी दौरान अरशद का दोस्त रेहान वहां पहुंच गया और फिर दोनों ने उनकी पिटाई कर दी। रेहान ने उसके सिर पर पिस्टल के बट से हमला कर उसे घायल कर दिया। पीड़ित ने आरोप लगाया कि रेहान उनकी जेब से 14 हजार रुपये निकालकर फरार हो गया।

विज्ञापन

वहीं रेहान का आरोप है कि तलहा ने अपनी बुआ के बेटे के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। विरोध करने पर हमलावरों ने उसके पेट में चाकू घोंप दिया। वह किसी तरह से हमलावरों के चंगुल से खुद को बचाकर भागा और घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस दोनों के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है और मामले की छानबीन में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed