{"_id":"66e71393a1e45f8776018ae8","slug":"two-including-factory-owner-died-due-to-breakage-of-high-tension-line-wire-in-ghaziabad-2024-09-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: हुक में उलझने से टूटकर गिरा क्रेन पर हाईटेंशन लाइन का तार, फैक्टरी मालिक समेत दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: हुक में उलझने से टूटकर गिरा क्रेन पर हाईटेंशन लाइन का तार, फैक्टरी मालिक समेत दो की मौत
Sun, 15 Sep 2024 10:36 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Sun, 15 Sep 2024 10:36 PM IST
सार
गाजियाबाद में हाइटेंशन लाइन से फैक्टरी मालिक शकील क्रेन के सहायक ऑपरेटर की मौत हो गई। एसीपी वेव सिटी लिपी नगायच ने बताया कि मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए हैं।
विज्ञापन
करंट लगने से मौत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेव सिटी क्षेत्र के कुड़ियागढ़ी में निर्माणाधीन टीन शेड की फैक्टरी के गेट पर फंसे ट्रक को निकालने के दौरान मंगवाई गई क्रेन का हुक ऊपर जा रही हाइटेंशन लाइन से टकरा गया, जिससे तार टूटकर गिर गया। हादसे में फैक्टरी मालिक शकील (40) और क्रेन के सहायक ऑपरेटर चांद (32) की मौत हो गई। हादसा शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे हुआ। चांद वेव सिटी के काजीपुरा के रहने वाले थे और शकील कविनगर के लोहामंडी के गगन एंक्लेव के रहने वाले थे।
विज्ञापन
इमरान, शकील और अकील एक टीन शेड बनाने की फैक्टरी बना रहे थे। इसी का काम चल रहा था। तीनों इस कंपनी में निदेशक हैं। शनिवार देर रात करीब डेढ़ बजे बारिश के कारण हुई कीचड़ में फैक्टरी के गेट पर ट्रक फंस गया, जिसे निकलवाने के लिए क्रेन मालिक इकराम को कॉल करके क्रेन मंगवाई गई। इकराम अपने सहयोगी चांद के साथ शकील की फैक्टरी पर पहुंचे।
विज्ञापन
इकराम ने बताया कि वह क्रेन चलाने लगे और चांद पास में एक बाइक पर बैठ गए। वहीं, शकील उन्हें दिशा निर्देश दे रहे थे। इसी दौरान क्रेन का ज्यादा ऊंचा हो गया और ऊपर से गुजर रही 11 हजार की हाइटेंशन लाइन से टकरा गया। जिसे निकालने के दौरान हाइटेंशन लाइन का तार टूट गया। तार चांद पर गिर गया। करंट की चपेट में आने से चांद की मौत हो गई। शकील की भी करंट की चपेट में आने से मौत हो गई।
एसीपी वेव सिटी लिपी नगायच ने बताया कि मामले में अभी तक पुलिस को शिकायत नहीं मिली है। दोनों शवों के पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिवार को सौंप दिए गए हैं। अन्य सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है।
पानी में करंट फैलने से शकील को लगा झटका
तार टूटने के बाद वह जमीन पर गिर गया। इसी दौरान सड़क पर कीचड़ व पानी भरा था। पानी में तार गिरने से करंट फैल गया। पास में खड़े शकील ने भागने का प्रयास किया लेकिन कीचड़ में उनका संतुलन बिगड़ गया और ट्रक से टकरा गए। ऐसे में वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बाद उनकी भी मौत हो गई। शकील की तीन बेटियां हैं। शकील की मौत की खबर मिलने पर परिवार में कोहराम मच गया।