{"_id":"6715164fed37aa766602d650","slug":"two-groups-clashed-in-delhi-s-jahangirpuri-two-people-from-one-side-were-shot-2024-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Firing: जहांगीरपुरी में दो गुटों में गोलीबारी, एक की मौत, दूसरे पक्ष के घायल दो आरोपी पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Firing: जहांगीरपुरी में दो गुटों में गोलीबारी, एक की मौत, दूसरे पक्ष के घायल दो आरोपी पुलिस हिरासत में
Sun, 20 Oct 2024 08:10 PM IST
आकाश दुबे
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Sun, 20 Oct 2024 08:10 PM IST
सार
पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली के जहांगीरपुरी इलाके में रविवार शाम दो गुट आपस में भिड़ गए। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। गोलीबारी में एक युवक की मौत हो गई, वहीं दूसरे पक्ष के दो लोगों को गोली लगी है। दोनों को बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने मृतक के भाई के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायल दोनों आरोपी पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस वारदात में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है। मृतक की शिनाख्त जहांगीरपुरी निवासी दीपक के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान नरेंद्र और सुरज के रूप में हुई है।
विज्ञापन