{"_id":"5d877b6e8ebc3e012f280a6b","slug":"two-girls-wants-to-marry-but-family-did-not-agree-in-ghaziabad","type":"story","status":"publish","title_hn":"फेसबुक पर दोस्त बनीं बीटेक और एलएलबी की छात्रा, शादी के लिए लगाई कोर्ट से गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फेसबुक पर दोस्त बनीं बीटेक और एलएलबी की छात्रा, शादी के लिए लगाई कोर्ट से गुहार
Sun, 22 Sep 2019 07:17 PM IST
Abhishek Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: Abhishek Singh
Updated Sun, 22 Sep 2019 07:17 PM IST
विज्ञापन
युवती (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फेसबुक पर दोस्त बनीं दो युवतियां शादी करना चाहती हैं। वह स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी करने के लिए गाजियाबाद कचहरी पहुंची। जहां उन्होंने एक महिला अधिवक्ता की मदद ली।
विज्ञापन
लोनी की एक कॉलोनी में रहने वाली युवती ने एक साल पहले अपनी फेसबुक आईडी से दिल्ली की रहने वाली एक युवती को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी। दिल्ली की युवती ने उसे स्वीकार कर लिया। इसके बाद पता चला कि लोनी की युवती एलएलबी की पढ़ाई कर रही है, जबकि दिल्ली की युवती आईपी यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रही है।
विज्ञापन
दोनों में बात शुरू हुई, जिसके बाद पहली बार दोनों दिल्ली के शाहदरा मेट्रो स्टेशन आकर मिलीं। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे परवान चढ़ने लगी। करीब आठ महीने पहले दिल्ली की रहने वाली युवती अपना घर छोड़कर लोनी निवासी युवती के घर आ गई, जहां उसकी फैमिली पहले से रहती थी।
विज्ञापन
दोनों ने परिवार को बताया कि वह एक-साथ शादी करना चाहती है, हालांकि पहले परिवार ने विरोध किया, लेकिन बाद में परिजन मान गए। दिल्ली निवासी युवती के परिजन विरोध करते रहे और रोहिणी कोर्ट के माध्यम से मामले में लोनी की युवती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। दोनों युवतियां करीब आठ महीने से छिपकर रह रही थीं। दोनों गाजियाबाद कचहरी में एक महिला अधिवक्ता के चेंबर आईं और स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी कराने की गुहार लगाई।