फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two girls clashed over a boyfriend; one attacked with a blade, the other resorted to arson and firing.

Delhi NCR News: बॉयफ्रेंड के लिए भिड़ीं दो लड़कियां, एक ने ब्लेड से कराया हमला, दूसरी ने आगजनी, फायरिंग कराई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2026 09:14 PM IST
विज्ञापन
- तीन नाबालिग पकड़े, दो लड़कियों समेत छह आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली । दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के आरके पुरम में 17 वर्ष के बॉयफ्रेंड को लेकर दो लड़कियों के बीच जंग छिड़ गई। एक लड़की नेहा पर दूसरी लड़की पर ब्लेड से हमला करवाकर उसके गाल फड़वाने के आरोप लगे हैं। वहीं, दूसरी नाबालिग लड़की ने नेहा का घर समझकर दूसरे के घर में आगजनी और फायरिंग करवा दी। आरके पुरम थाने ने नेहा व उसकी बहन अंजलि और दूसरी नाबालिग के पक्ष के चार लोगों को गिरफ्तार किया है। तीन नाबालिग भी पकड़े गए हैं।
इस कारण छिड़ी जंग : सेक्टर-2 आरके पुरम के हनुमान मजदूर कैंप में रहने वाली नेहा ने अपने बॉयफ्रेंड (17) को एक नाबालिग लड़की के साथ सेक्टर-3 आरके पुरम के पार्क में देख लिया। इससे नेहा आग बबूला हो गई। नेहा ने उसे देख लेने की धमकी दी। उसने कहा कि उसने उसके बॉयफ्रेंड को अपना बॉयफ्रेंड कैसे बना लिया।
विज्ञापन

घटना-1
कुछ समय बाद नेहा ने नाबालिग लड़की को सेक्टर-3 के पार्क में देख लिया। यहां पर नेहा ने अपनी बहन अंजलि व 6-7 नाबालिग लड़कों के साथ नाबालिग लड़की पर ब्लेड से हमला कर दिया। हमले में उसके गाल कट गए। शरीर पर अन्य जगह पर भी घाव आए। नाबालिग लड़की ने सफदरजंग अस्पताल में अपना इलाज कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना-2
इधर नाबालिग लड़की के भाई, जोकि तिहाड़ में बंद और सफदर जंग एन्क्लेव थाना इलाके का घोषित बदमाश है, को जेल में बहन पर हमले की बात पता चली। उसने अपने दोस्त विकास को नेहा व उसके साथियों पर हमला करने के लिए बोला। विकास ने अपने साथियों के साथ रणनीति बनाई। सात-आठ बदमाश बाइक पर सवार होकर नेहा को ढूंढते हैं। नेहा उन्हें आरके पुरम में दिखती है। वह उसका पीछा करते हैं। नेहा आरके पुरम के पर्वतिया कैंप में घुसी। उनको लगा कि नेहा फलां घर में घुसी है। आरोपियों ने इस घर के गेट व अन्य जगहों पर 24 फरवरी को पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इसके बाद कई राउंड फायरिंग कर दी। जबकि ये घर किसी और का था। इससे इलाके में दहशत फैल गई।

पुलिस ने की गिरफ्तारियां : आरके पुरम थाना पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर क्रॉस एफआईआर दर्ज कीं। नाबालिग लड़की पर हमला होने के मामले में नेहा व उसकी बहन अंजलि को गिरफ्तार कर लिया गया। नेहा की शिकायत पर नाबालिग लड़के बीसी भाई, उसके दोस्त विकास, एम्स, अंसारी निवासी मोहित चौहान व दक्षिणपुरी निवासी कृष उर्फ नेपाली को गिरफ्तार किया। साथ ही तीन नाबालिग पकड़े गए हैं। पुलिस बीसी भाई को रविवार को पुलिस रिमांड पर लेकर आई है और उसे गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article