{"_id":"271d32eb2b4a228827694f8b788f8d2a","slug":"two-girls-and-a-teenager-missing-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" संदिग्ध हालात में दो लड़कियां और एक किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संदिग्ध हालात में दो लड़कियां और एक किशोर लापता
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
Updated Fri, 12 Dec 2014 02:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लड़कियां और एक किशोर लापता हो गया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। सिटी क्षेत्र निवासी सुमन ने शिकायत में कहा है उसका 14 साल का बेटा पास ही के एक स्कूल में पढ़ता है। सोमवार की सुबह वह स्कूल के लिए निकला था, लेकिन पता चला कि वहां पहुंचा ही नहीं। इसके बाद उसने अपने बेटे की तलाश शुरू कर दी। महिला ने आशंका जताई है कि अज्ञात लोगों ने उसके बेटे का अपहरण कर लिया है।
विज्ञापन
एक अन्य मामले में सेक्टर-55 निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत में कहा है कि उसकी 22 साल की बेटी एक कॉलेज में पढ़ती है। मंगलवार की सुबह वह कॉलेज से लौट कर नहीं आई। तलाश के दौरान उसे पता चला कि उसकी बेटी को बल्लभगढ़ की गर्ग कॉलोनी निवासी शुभम के साथ देखा गया है।
विज्ञापन
शुभम के घर जाने पर पता चला कि वहह भी उसी दिन से गायब है। इसके बाद उसने पुलिस से शिकायत कर दी।
वहीं, मुकेश कॉलोनी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि मंगलवार को उसकी बेटी किसी काम से बाहर गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। तलाश के दौरान पता चला कि कॉलोनी का ही एक युवक उसकी बेटी को अगवा कर फरार हो गया। पुलिस ने अपहरण के मामले दर्ज कर लिए हैं।
विज्ञापन