{"_id":"62deece76fd7fc2712206f7a","slug":"two-fraudsters-who-cheated-by-giving-fake-visas-arrested-by-delhi-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Crime: नकली वीजा देकर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, एक यात्री की निशानदेही पर पुलिस ने दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Crime: नकली वीजा देकर ठगी करने वाले दो जालसाज गिरफ्तार, एक यात्री की निशानदेही पर पुलिस ने दबोचा
Tue, 26 Jul 2022 12:50 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Vikas Kumar
Updated Tue, 26 Jul 2022 12:50 AM IST
सार
आरोपियों की पहचान अमृतसर पंजाब निवासी जसविंदर व हरमेश के रूप में हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर साथियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईजीआई एयरपोर्ट थाना पुलिस ने नकली वीजा देकर ठगी करने वाले दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। आरोपी विदेश भेजने के नाम ऐसे लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे, जिन्हें विदेश यात्रा से जुड़े कागजात के बारे में जानकारी नहीं होती थी।
विज्ञापन
आरोपियों की पहचान अमृतसर पंजाब निवासी जसविंदर व हरमेश के रूप में हुई है। पुलिस इनसे पूछताछ कर साथियों की तलाश कर रही है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 20 जुलाई को दिल्ली हवाई अड्डा पर अबुधाबी जा रहे एक यात्री सूरज को पकड़ा था। उसके पास नकली वीजा मिला था। सूरज ने बताया कि जसविंदर ने उसे वीजा दिया था और इसके एवज में एक लाख रुपये लिए थे।
विज्ञापन
पुलिस की टीम जसविंदर की तलाश शुरू की और शनिवार को जसविंदर और अगले दिन उसके साथी हरमेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वीजा का इंतजाम हरमेश ने एक युवक की मदद से की थी। पुलिस फरार आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन