फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two floors gutted in fire in Delhi red light area gb road

Delhi: रेड लाइट एरिया में लगी भीषण आग, कोठा नंबर 49 की दो मंजिलें खाक; लड़कियों और महिलाओं में मची भगदड़

Tue, 09 Apr 2024 06:59 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Tue, 09 Apr 2024 06:59 PM IST
सार

दिल्ली के रेड लाइट एरिया जीबी रोड में सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। आग ने इमारत की दो मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने इमारत से महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाला।

विज्ञापन
Two floors gutted in fire in Delhi red light area gb road
कोठा नंबर-49 में लगी आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मध्य दिल्ली के कमला मार्केट स्थित रेड लाइट एरिया जीबी रोड पर सोमवार देर रात भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने इमारत की दो मंजिलों को अपनी चपेट में ले लिया। शोर-शराबा हुआ तो वहां मौजूद लोगों ने समय रहते इमारत से महिलाओं व लड़कियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। 

विज्ञापन


मौके पर पहुंची पुलिस व दमकल की 14 गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह आग पर काबू पाया। आग से इमारत के नौ कमरे जल गए। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इमारत का फर्नीचर पूरी तरह जलकर खाक हो गया। शुरुआती जांच के बाद आशंका व्यक्त की जा रही कि शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगी।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, सोमवार रात करीब 10.51 बजे खबर मिली कि जीबी रोड के कोठा नंबर-50 में भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस के अलावा दमकल की 14 गाड़ियां मौके पर पहुंची। घटनास्थल पर पहुंचने पर पता चला कि आग 50 नहीं 49 नंबर कोठे में लगी है। एहतियात के तौर पर आसपास की इमारतों को खाली करवा लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाद में किसी तरह 11:55 बजे आग पर काबू पाया गया। कूलिंग का काम लगभग पूरी रात चला। वहां मौजूद लोगों का कहना था कि इससे पूर्व भी इसी कोठे पर पहले आग लग चुकी है। सोमवार को जब आग लगी तो लगातार पुलिस व दमकल को कॉल की जाती रही, लेकिन दमकल की गड़ियां 40 मिनट लेट पहुंची। इसी वजह से इमारत को खासा नुकसान हुआ। हालांकि स्थानीय लोगों ने बचाव दल के पहुंचने से पहले ही कोठे पर मौजूद महिलाओं और लड़कियों को सुरक्षित निकाल लिया। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय लोगों की खासी भीड़ जुटी रही। आग बुझने के बाद क्राइम टीम मौके पर जांच के लिए पहुंची। कमला मार्केट थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed