फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two faces of the weather... the morning sun was bothersome, while the afternoon rain brought relief.

Delhi NCR News: आज बारिश के बीच हो सकता है भोलेनाथ का जलाभिषेक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 10 Aug 2026 10:18 PM IST
विज्ञापन
शिवरात्रि पर दिल्ली में बारिश के आसार, अगले छह दिन छाए रहेंगे बादल
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली में सोमवार को तेज धूप के बाद दोपहर में हुई बारिश ने लोगों को राहत दी। अब मंगलवार को भी बारिश के आसार हैं। ऐसे में शिवरात्रि पर मंदिरों में भोलेनाथ का जलाभिषेक करने निकलने वाले श्रद्धालुओं को बारिश का सामना करना पड़ सकता है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने मंगलवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।

सोमवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री और न्यूनतम 27.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सफदरजंग मानक केंद्र पर शाम 5:30 बजे तक चार मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई। अगस्त के शुरुआती 10 दिनों में ही यहां 233.7 मिमी बारिश हो चुकी है, जो अगस्त की दीर्घकालिक औसत बारिश 233.1 मिमी से अधिक है।
विज्ञापन


सुबह से दोपहर तक ज्यादातर इलाकों में बारिश

आईएमडी के अनुसार मंगलवार सुबह से दोपहर के बीच दिल्ली के अधिकांश स्थानों पर बारिश हो सकती है। शाम और रात में भी हल्की बारिश के आसार हैं। ऐसे में मंदिरों में जलाभिषेक के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को मौसम को देखते हुए घर से निकलने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


12 अगस्त को दोपहर से शाम के बीच एक-दो बार बहुत हल्की बारिश हो सकती है। 13 और 14 अगस्त को भी कुछ स्थानों पर हल्की बारिश के आसार हैं। 15 अगस्त को सुबह से दोपहर और शाम के बीच अलग-अलग समय पर बारिश हो सकती है। 16 अगस्त को भी दिनभर बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।


अगले छह दिन 32 से 35 डिग्री रह सकता है अधिकतम तापमान
अगले छह दिनों में दिल्ली का अधिकतम तापमान 32 से 35 डिग्री और न्यूनतम 23 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। रुक-रुककर बारिश और बादल छाए रहने से मौसम सुहाना रह सकता है। हालांकि, जलाभिषेक के लिए निकलने वाले श्रद्धालुओं को बारिश को देखते हुए छाता और अन्य जरूरी सामान साथ रखने की जरूरत होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed