फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two died in road accident in noida

बाइक डिवाइडर से टकराई, दो की मौत

Thu, 08 Jun 2017 08:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 08 Jun 2017 08:20 PM IST
विज्ञापन
 two died in road accident in noida
डेमो - फोटो : demo pic
राष्ट्रीय राजमार्ग-91 पर तेजी से जा रही बाइक डिवाइडर से टकराने पर दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने दोनों के शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दोनों बाइक सवारों ने हेलमेट नहीं लगाया हुआ था। 
विज्ञापन

      
पुलिस ने बताया कि राजेश कुमार मिश्र अपने साथी अमित तिवारी निवासी बिहार को बाइक पर साथ लेकर बृहस्पतिवार को गाजियाबाद रेलवे स्टेशन पर बिहार जाने के लिए अपनी पत्नियों को ट्रेन में बैठाकर सिकंद्राबाद जा रहे थे। दोनों सिकंद्राबाद औद्यागिक क्षेत्र की कजारिया कंपनी में नौकरी करते थे। 
विज्ञापन


जब बाइक पर दोनों कोतवाली दादरी क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग 91 पर ईस्टर्न पेरीफेरल हाइवे के निर्माणाधीन पुल के नजदीक पहुंचे, तो बाइक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे बाइक डिवाइडर से टकराने के बाद दोनों सड़क पर गिर गए । पीछे से आ रही केंटर के नीचे कुचल गए और दोनों की मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसपास के लोगों ने घटना की सूचना दादरी पुलिस को दी। तब तक कैंटर चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने वाहनों को रोक कर दोनों के शवों को अपने कब्जे में ले लिया। राजेश के जेब से मिले कागजात के आधार पर शिनाख्त कर घटना की सूचना परिजनों को दे दी है। 
      
कोट चौकी प्रभारी मोहन लाल राठौर का कहना है कि परिजनों को सूचना दी है। मृतकों के कुछ साथी मौके पर पहुंच गए। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed