फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two-day annual festival 'Media X 2025' begins, Amar Ujala is the media partner

Delhi : वार्षिक महोत्सव ‘मीडिया एक्स 2025’ का आगाज, कई विश्वविद्यालय भागीदार; अमर उजाला है मीडिया पार्टनर

Thu, 17 Apr 2025 02:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 17 Apr 2025 02:24 AM IST
सार

कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है। उद्घाटन समारोह में एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के एमेरिटस प्रो. (डॉ.) केजी सुरेश मुख्य अतिथि रहे।

विज्ञापन
Two-day annual festival 'Media X 2025' begins, Amar Ujala is the media partner
आगाज... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

इंस्टिट्यूट ऑफ इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट के स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन में, बुधवार से दो दिवसीय वार्षिक फेस्टिवल ‘मीडिया एक्स’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में अमर उजाला मीडिया पार्टनर है।

विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन के एमेरिटस प्रो. (डॉ.) केजी सुरेश मुख्य अतिथि रहे। इस दौरान उन्होंने मीडिया की चुनौतियां और उनके समाधान पर चर्चा की। इसके दौरान वरिष्ठ पत्रकार सईद अंसारी भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


पहले दिन प्रतिभागियों ने अद्भुत मीम वाॅॅर से लोगों को गुदगुदाया। इसके अलावा कैप्चर कॉन फोटो प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही। प्रदर्शनी में तरह-तरह के छायाचित्र देखने को मिले। वहीं, सिने सिंक, पॉडकास्ट वाॅर, रील मेकिंग, ओपन माइक समेत अन्य प्रतियोगिताएं भी हुईं। फेस्ट में देशभर के साठ से अधिक कॉलेजों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

Jammu: रॉकस्टार एक्स मिस्टर एंड मिस इंडिया एक्स्ट्राऑर्डिनेयर का ऑनलाइन ऑडिशन खुला, अमर उजाला मीडिया पार्टनर
इनमें नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी, दिल्ली विश्वविद्यालय के हंसराज कॉलेज, सत्यवती कॉलेज, कालिंदी कॉलेज, दीनदयाल उपाध्याय कॉलेज, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, आईपी यूनिवर्सिटी के विवेकानंद इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज, रुक्मिणी देवी कॉलेज, बीवीआईकैम, गलगोटिया यूनिवर्सिटी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed