{"_id":"5f3d738e8ebc3e3cf4397ac4","slug":"two-brothers-who-stole-cash-from-atm-escaped-from-custody-of-maharashtra-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम से नकदी चुराने वाले माइस्टरमाइंड दो सगे भाई महाराष्ट्र पुलिस की अभिरक्षा से फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटीएम से नकदी चुराने वाले माइस्टरमाइंड दो सगे भाई महाराष्ट्र पुलिस की अभिरक्षा से फरार
Thu, 20 Aug 2020 12:17 AM IST
Vikas Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
Published by: Vikas Kumar
Updated Thu, 20 Aug 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
दिल्ली-एनसीआर समेत महाराष्ट्र व यूपी के विभिन्न जिलों में गैस कटर से एटीएम काट कर नकदी चुराने वाले एक गिरोह का मास्टरमाइंड दो सगे भाई निसार व इरफान पुत्र शकूर निवासी होडल, पलवल महाराष्ट्र पुलिस की अभिरक्षा से फरार हो गए। इसकी सूचना मिलते ही दिल्ली व हरियाणा पुलिस अपने-अपने सीमाओं में उन्हें तलाशने में जुट गई है।
विज्ञापन
हरियाणा की फरीदाबाद सेक्टर-56 क्राइम ब्रांच ने एटीएम काट कर नकदी चुराने के मामले में 22 जुलाई को पलवल से सगे भाई निसार व इरफान समेत मुकेश को गिरफ्तार कर मामले का भंडाफोड़ किया था। इन लोगों ने पूछताछ में दिल्ली एनसीआर समेत यूपी व महाराष्ट्र में भी एटीएम से नकदी चुराने की बात स्वीकार की थी। जिसमें फरीदाबाद में तीन एटीएम शामिल थे। जिनमें एक भूपानी थाना व दो बल्लभगढ़ सदर थाना क्षेत्र में है।
विज्ञापन
इसकी सूचना पर महाराष्ट्र पुलिस निसार व इरफान को प्रोडक्शन रिमांड पर लेकर महाराष्ट्र ले गई थी। जिसे छोड़ने मंगलवार को वापस नीमका जेल महाराष्ट्र पुलिस आ रही थी। शाम ढल जाने के कारण महाराष्ट्र पुलिस बदरपुर बॉर्डर स्थित होटल मून साइन इन में रूकी थी। जहां से देर रात दोनों सगे भाई महाराष्ट्र पुलिस को चकमा देकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गए। इन लोगों के खिलाफ दर्जन भर से अधिक एटीएम काट कर लाखों रुपये चुराने का आरोप है। जिसकी सूचना पर दिल्ली पुलिस व फरीदाबाद पुलिस दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन