फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two bodies found on track near New Delhi and Shahdara railway station

Delhi: नई दिल्ली और शाहदरा रेलवे स्टेशन के पास ट्रैक पर मिले दो शव, नहीं हुई पहचान; शिनाख्त में जुटी पुलिस

Sat, 01 Mar 2025 05:46 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: श्याम जी. Updated Sat, 01 Mar 2025 05:46 PM IST
सार

नई दिल्ली और शाहदरा रेलवे स्टेशन के आसपास से पुलिस को ट्रैक पर दो शव मिले हैं। मृतकों के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिलने से उनकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस उनकी पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
Two bodies found on track near New Delhi and Shahdara railway station
Crime Demo - फोटो : संवाद

विस्तार

28 फरवरी की सुबह पुलिस को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन के यार्ड 12 के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक के अचेत पड़े होने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को तुरंत पास के अस्पताल में लेकर गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के मुताबिक युवक की उम्र 25 साल है। युवक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर उसकी शिनाख्त करने में जुटी है।

विज्ञापन


वहीं. दूसरी घटना शाहदरा रेलवे स्टेशन के पास की है। 27 फरवरी की रात पुलिस को सूचना मिली कि शाहदरा रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ट्रेन के चपेट में आ गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। युवक का शव ट्रैक पर पड़ा था। शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की उम्र 30 से 35 के बीच है। तलाशी के दौरान युवक के पास से कोई दस्तावेज नहीं मिला है, जिससे उसकी पहचान नहीं हो पाई है। रेलवे पुलिस मृतक की शिनाख्त करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed