{"_id":"5d8eab228ebc3e015742240b","slug":"two-arrested-stealing-side-mirrors-of-luxury-cars","type":"story","status":"publish","title_hn":"लग्जरी कारों के साइड मिरर चुराने वाले दो गिरफ्तार, लोनी से आते थे ये करने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लग्जरी कारों के साइड मिरर चुराने वाले दो गिरफ्तार, लोनी से आते थे ये करने
Sat, 28 Sep 2019 06:06 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Sat, 28 Sep 2019 06:06 AM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर कॉलोनी थाना पुलिस ने लोनी से दिल्ली आकर लग्जरी कारों के साइड मिरर चुराने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से आठ साइड मिरर बरामद किए हैं।
विज्ञापन
दक्षिण-पूर्व जिले के अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त कुमार ज्ञानेश के अनुसार मर्सिडीज और फॉर्च्युनर कारों के साइड मिरर चोरी होने के दो मामले 18 सितंबर को अमर कॉलोनी थाने में दर्ज हुए थे।
विज्ञापन
इनकी जांच के लिए कालकाजी एसीपी गोविंद शर्मा की देखरेख में अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष अनंत गुंजन, एएसआई रामपल व हवलदार जफर की टीम तैयार की गई। एक सूचना पर टीम ने 25 सितंबर की शाम कैप्टन गौड मार्ग से एक ऑटो के साथ लोनी, गाजियाबाद यूपी निवासी फराज (27) और असलम (23) को पकड़ा।
विज्ञापन
ऑटो से लग्जरी कारों के आठ साइड मिरर बरामद हुए। पूछताछ में फराज ने बताया कि इन साइड मिरर को वह लोनी, गाजियाबाद में डीलर और कबाड़ी को बेचते थे। दोनों इसी आरोप में पिछले महीने भी गिरफ्तार हुए थे।
आरोपी दक्षिण दिल्ली की पॉश कॉलोनियों से साइड मिरर चुराते थे। कार की बगल में ऑटो लगाया जाता और असलम तुरंत साइड मिरर चोरी कर लेता था। फराज के खिलाफ पहले से दो और असलम के खिलाफ तीन मामले दर्ज हैं।