फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for stealing more than 100 ECMs from cars

ईसीएम चुराने वाले गिरोह का पर्दाफाश: 100 से ज्यादा वारदात को दे चुके हैं अंजाम, पुलिस की गिरफ्त में दो शातिर

Tue, 12 Sep 2023 01:34 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Tue, 12 Sep 2023 01:34 AM IST
सार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कारों के ईसीएम (इंजन कंट्रोल मॉड्यूल) चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपी मोहम्मद इरफान और मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में कारों से ईसीएम चुराते थे और चोरी के ईसीएम दिल्ली व यूपी में बेचते थे।

विज्ञापन
Two arrested for stealing more than 100 ECMs from cars
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media

विस्तार

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने कारों के ईसीएम (इंजन कंट्रोल मॉड्यूल) चुराने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश कर दो आरोपी मोहम्मद इरफान और मोहम्मद खालिद को गिरफ्तार किया है। आरोपी दिल्ली-एनसीआर में कारों से ईसीएम चुराते थे और चोरी के ईसीएम दिल्ली व यूपी में बेचते थे। पुलिस की शुरूआती जांच में ये बात सामने आई है कि आरोपी अभी तक 100 से ज्यादा ईसीएम चुरा चुके हैं। ये पहले आई-10 कार से ईसीएम चुराने जाते थे। जब यूपी पुलिस ने इस कार को जब्त कर लिया तो आरोपी मोटरसाइकिल से ईसीएम चुराने लगे। उनसे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


अपराध शाखा के विशेष पुलिस आयुक्त रविंद्र सिंह यादव ने बताया कि दिल्ली-एनसीआर से वाहनों के ईसीएम चोरी करने वाले गिरोह को पकडने की जिम्मेदारी शाखा की एईकेसी में तैनात इंस्पेक्टर दलीप कुमार की टीम को सौंपी गई। जांच के दौरान पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि अलग-अलग वाहनों की ईसीएम चोरी में शामिल दो आरोपी बाइक से रिंग रोड, टी-प्वाइंट महारानी बाग, ईस्टर्न एवेन्यू, दिल्ली आने वाले हैं। पुलिस टीम ने रिंग रोड, टी-पॉइंट महारानी बाग, ईस्टर्न एवेन्यू, दिल्ली में जाल बिछाया गया और मोहम्मद इरफान और मोहम्मद खालिद को चोरी की एक मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने खुलासा किया कि वे दिल्ली और दिल्ली से लगे आसपास के राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों में विभिन्न वाहनों से मध्य रात्रि के दौरान ईसीएम की चोरी करते हैं। सबसे पहले ये वाहन की रैकी करते थे। फिर मध्य रात्रि के दौरान ईसीएम चोरी करते हैं। वह खालिद से मिला और ईसीएम चोरी करना शुरू कर दिया। मोहम्मद इरफान के खिलाफ चोरी, सेंधमारी, आर्म्स एक्ट, स्नैचिंग और डकैती के 27 आपराधिक मामले दर्ज हैं। मोहम्मद खालिद के खिलाफ चोरी के 11 मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से ईसीएम चोरी होने के 11 मामले सुलझाए हैं और इनके कब्जे से 11 ईसीएम बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed