फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for snatching using stolen vehicles

Delhi NCR News: चोरी के वाहनों से करते थे झपटमारी, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Aug 2026 06:02 PM IST
विज्ञापन
- 13 चोरी के दोपहिया वाहन और तीन मोबाइल बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। रोहिणी जिले की अमन विहार थाना पुलिस ने झपटमारी की वारदात को अंजाम देने के लिए दो पहिया वाहनों की चोरी करने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान विजय विहार निवासी अश्विनी उर्फ चैता और रोहिणी निवासी केशव उर्फ लड्डू के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 13 चोरी के दोपहिया वाहन, तीन चोरी के मोबाइल और दो चाकू बरामद किए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी से चोरी और झपटमारी के 16 मामले सुलझाने का दावा किया है।

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त शशांक जायसवाल ने बताया कि अमन विहार थाना पुलिस की टीम इलाके में सघन तलाशी ले रही थी। इस दौरान पुलिस ने दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली। तलाशी में दोनों के पास से दो चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ की। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने दिल्ली के विभिन्न इलाकों से दोपहिया वाहन चोरी करने और झपटमारी की कई वारदातों में शामिल होने की बात स्वीकार की। पुलिस ने इनके निशानदेही पर 12 चोरी की बाइक, एक स्कूटी और तीन मोबाइल फोन बरामद किए। जिसे बदमाशों ने तिलक नगर, सुल्तानपुरी, बेगमपुर, नॉर्थ रोहिणी, अमन विहार, बुद्ध विहार, पश्चिम विहार वेस्ट, विजय विहार और रूप नगर थाना क्षेत्रों से चोरी किए गए थे। वहीं एक मोबाइल शाहबाद डेयरी क्षेत्र से झपटा गया था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि अश्विनी पहले से झपटमारी के तीन और केशव पर एक प्राथमिकी दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed