{"_id":"5f7a907f8ebc3e9be74e3bae","slug":"two-arrested-for-cheating-through-children-bank-currency-notes-worth-40-lakh-rupees-recovered","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोनी: चिल्ड्रेन बैंक के नोटों से ठगी करने वाले गिरफ्तार, करीब 40 लाख रुपये की गड्डियां बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोनी: चिल्ड्रेन बैंक के नोटों से ठगी करने वाले गिरफ्तार, करीब 40 लाख रुपये की गड्डियां बरामद
Mon, 05 Oct 2020 01:08 PM IST
प्राची प्रियम
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
संवाद न्यूज एजेंसी, लोनी
Published by: प्राची प्रियम
Updated Mon, 05 Oct 2020 01:08 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस ने चिल्ड्रेन बैंक के नोटों का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी करने वाले दो ठगों को इकराम नगर कॉलोनी के एक घर से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से चिल्ड्रेन बैंक के नकली नोटों की गड्डियां और तमंचा बरामद किया है।
विज्ञापन
लोनी कोतवाली एसएचओ बिजेंद्र सिंह भड़ाना ने बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिल रही थी कि कुछ लोग असली नोट बताकर मनोरंजन बैंक के नकली नोट देकर ठगी कर रहे हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर शनिवार शाम को इकराम राम नगर कॉलोनी निवासी वशीर के घर पर छापा मारा। पुलिस ने मौके से दो ठगों कुशीनगर निवासी सनब्बर और मौजपुर दिल्ली निवासी चंद्रप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया। वहीं वशीर फरार हो गया है।
विज्ञापन
एसएचओ ने बताया कि पुलिस को घर से करीब 40 लाख रुपये के मनोरंजन (चिल्ड्रेन) बैंक के 500 के नोट की 75 गड्डी, 200 के नोट की 50 गड्डी और 100 की 10 गड्डी, रंग, ब्रश, लेडिज पर्स और एक तमंचा बरामद हुआ।
ऐसे करते थे ठगी
गिरोह के सदस्य एक लाख नोटों के बदले में तीन लाख रुपये देने का प्रलोभन देकर लोगों को ठगते थे। पूछताछ में ठगों ने बताया कि ये अपने साथी वशीर के साथ मिलकर नकली नोट की गड्डियों के ऊपर और नीचे एक-एक असली नोट लगाकर पैक कर देते थे।
इन्होंने अब तक 20 से 25 लोगों के साथ ठगी करने की बात स्वीकार की है। रविवार दोपहर को दोनों ठगों को जेल भेजा गया। पुलिस टीम वशीर समेत अन्य ठगों की तलाश में जुटी है।