फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two arrested for buying firecrackers from Gurugram and bringing them to Delhi

Delhi NCR News: गुरुग्राम से खरीदकर दिल्ली ला रहे थे पटाखे, दो गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 06 Oct 2025 06:37 PM IST
विज्ञापन
कुल 394 किलोग्राम पटाखे बरामद
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने 394 किलोग्राम पटाखों के साथ दो आरोपियों अर्जुन कुमार मंडल (32) और हिमांशु को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी हरियाणा के फारुख नगर से पटाखे खरीदकर दिल्ली ला रहे थे।
अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम के अनुसार इंस्पेक्टर सतेंद्र पूनिया और इंस्पेक्टर सोहनलाल की टीम को सूचना मिली थी कि गुरुग्राम से मुकुंदपुर अवैध पटाखे लाए जा रहे हैं। पुलिस टीम ने 4-5 अक्टूबर की मध्यरात्रि में एक घेराबंदी कर गुरुग्राम की ओर से आ रहे एक टेंपो को दिल्ली के द्वारका एक्सप्रेसवे पर बमनोली चौक के पास रोका लिया। चालक की पहचान गांधी नगर, शाहदरा, दिल्ली निवासी अर्जुन कुमार मंडल के रूप में हुई। टेंपो से विभिन्न ब्रांडों के लगभग 231 किलोग्राम पटाखों से भरे 12 प्लास्टिक बैग (कट्टे) बरामद हुए।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी अर्जुन कुमार मंडल की निशानदेही पर राधा विहार मुकुंदपुर दिल्ली में घेराबंदी कर गांव भरोला आजादपुर दिल्ली निवासी हिमांशु (20) को गिरफ्तार कर लिया। उसके घर की तलाशी में लगभग 163 किलोग्राम पटाखे बरामद हुए। दोनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी हिमांशु ने जब्त पटाखे गुरुग्राम के फारुख नगर के एक सप्लायर से लगभग एक लाख 50 हजार रुपये में खरीदे थे और पटाखों की खरीद के लिए ड्राइवर अर्जुन मंडल को नियुक्त किया था। पहले भी आरोपी ड्राइवर अर्जुन मंडल मोटा किराया पाने के लिए पटाखों की खेप ला चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed