फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   two accused of looting cars arrested

Delhi NCR News: कारें चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचने के दो आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 19 Mar 2026 09:20 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। शाहदरा जिले की पुलिस ने लग्जरी कारें चोरी कर दूसरे राज्यों में बेचने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की पांच कारें बरामद की हैं। आरोपियों की पहचान गाजियाबाद निवासी सहदेव साहनी (43) और उत्तम नगर निवासी योगेंद्र सैनी उर्फ योगेश (36) के रूप में हुई है।

शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आरपी मीणा ने बताया कि 11 मार्च को पुलिस को शाहदरा और दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कार चोरी की वारदातों में शामिल दो आरोपियों की सूचना मिली। सूचना के आधार पर पुलिस ने इलाके में छानबीन शुरू की और दोनों आरोपियों को दबोच लिया। पूछताछ के दौरान सहदेव साहनी ने बताया कि वह योगेंद्र के साथ मिलकर कारें चोरी कर मुरादाबाद निवासी फैजान उर्फ फैज को बेचता है, जो इन्हें गुजरात के वापी भेज देता है। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से वाहन चोरी के पांच मामले सुलझाने का दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed