फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused from Punjab arrested for cheating people of Rs 21 lakh

Delhi: 21 लाख की ठगी करने वाले पंजाब के दो आरोपी गिरफ्तार, शेयर बाजार में निवेश का दिया था झांसा

Fri, 20 Jun 2025 07:22 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Fri, 20 Jun 2025 07:22 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे मनकीरत ने अपने पते के विवरण में हेराफेरी करके अपनी पत्नी के नाम पर एक खाता खोला और बाद में इस खाते का इस्तेमाल धोखाधड़ी की रकम को प्राप्त करने के लिए किया। 

विज्ञापन
Two accused from Punjab arrested for cheating people of Rs 21 lakh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

उत्तर-पश्चिमी जिले की साइबर थाना पुलिस ने 21 लाख रुपये की ठगी करने के आरोप में चंडीगढ़ के पवन (29) और पंजाब के फिरोजपुर के मनकीरत (36) को गिरफ्तार किया है। ये नेपाल में चीनी नागरिकों के संपर्क में आए थे और उनके मार्गदर्शन में ही धोखाधड़ी कर रहे थे।  

विज्ञापन


इनके पास से एटीएम कार्ड, चेकबुक, पासबुक, सिम कार्ड और अपराध में इस्तेमाल किए गए मोबाइल हैंडसेट सहित कई आपत्तिजनक चीजें बरामद की गईं। साथ ही नेपाल के होटल के बिल और उनकी यात्रा से जुड़े हवाई टिकट भी जब्त किए गए। उत्तर-पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त भीष्म सिंह ने बताया कि अशोक विहार निवासी मीनाक्षी शर्मा की ओर से शिकायत मिली थी कि शेयर बाजार में निवेश पर आकर्षक रिटर्न का वादा करने वाले धोखेबाजों ने उनसे 21 लाख रुपये ठगे हैं।
विज्ञापन


पुलिस उपायुक्त ने बताया कि दोनों आरोपियों के डिजिटल फुटप्रिंट से टीम को उनकी पहचान करने में मदद मिली। इसके बाद उन्हें पंजाब के मोहाली के खरड़ इलाके में सनी एंक्लेव में एक फ्लैट में ट्रेस किया गया और गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि आर्थिक तंगी से जूझ रहे मनकीरत ने अपने पते के विवरण में हेराफेरी करके अपनी पत्नी के नाम पर एक खाता खोला और बाद में इस खाते का इस्तेमाल धोखाधड़ी की रकम को प्राप्त करने के लिए किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed