{"_id":"6419c46b540de635cc0bc475","slug":"two-accused-arrested-for-looting-lakhs-of-rupees-from-businessman-2023-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"8.80 लाख रुपये लूटने वाले गिरफ्तार: मलेशिया में बसने के लिए कारोबारी से लूट की साजिश रची, दो को पुलिस ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
8.80 लाख रुपये लूटने वाले गिरफ्तार: मलेशिया में बसने के लिए कारोबारी से लूट की साजिश रची, दो को पुलिस ने पकड़ा
Tue, 21 Mar 2023 08:21 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Tue, 21 Mar 2023 08:21 PM IST
सार
गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सिरसपुर निवासी मनीष (23) के रूप में हुई है। जबकि उसके साथी ही पहचान सतनाम (21) के रूप में हुई है। 18 मार्च की रात 11.58 बजे पुलिस को मैक्स अस्पताल से एक कारोबारी को चाकू मारकर लूटपाट की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मलेशिया में बसने के लिए कर्मचारी ने ही अपने दोस्तों के साथ मिलकर रची थी ऑटो पाटर्स कारोबारी से लूटपाट की साजिश। पुलिस ने मामले की जांच करते हुए कारोबारी के कर्मचारी को उसके एक साथी के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इनके कब्जे से 1.79 लाख रुपये, बैग और वारदात में इस्तेमाल चोरी की बाइक बरामद कर ली है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
गिरफ्तार कर्मचारी की पहचान सिरसपुर निवासी मनीष (23) के रूप में हुई है। जबकि उसके साथी ही पहचान सतनाम (21) के रूप में हुई है। 18 मार्च की रात 11.58 बजे पुलिस को मैक्स अस्पताल से एक कारोबारी को चाकू मारकर लूटपाट की सूचना मिली। पीड़ित कारोबारी की पहचान रोहिणी निवासी राजेश अग्रवाल के रूप में हुई।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला कि राजेश का कश्मीरी गेट इलाके में ऑटो पाटर्स का कारोबार है। वह रात में अपने एक कर्मचारी मनीष को लेकर मुकरबा चौक पर छोड़ने आए थे। जब कर्मचारी कार से उतर रहा था। इसी दौरान एक बदमाश राजेश के हाथ पर चाकू से हमला कर बैग लूटकर फरार हो गया। बैग में 8.80 लाख रुपये थे। जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
थाना प्रभारी अरुण चौहान और उपनिरीक्षक भूपेश ने मामले की जांच के दौरान इलाके के सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। पुलिस ने पीड़ित कारोबारी के कर्मचारी से पूछताछ की। पूछताछ के दौरान पुलिस को उसपर शक हुआ। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने वारदात में शामिल होने की बात स्वीकार कर ली। उसने बताया कि वह कारोबारी की दुकान पर चार साल से काम करता था। उसे 20 हजार रुपये बतौर वेतन मिलते थे। उसे कारोबारी के पास काफी पैसे होने की जानकारी थी। वह मलेशिया में बसना चाहता था। इसलिए उसे पैसे की जरूरत थी। उसने कारोबारी के पास काफी पैसे होने की बात अपने दोस्तों को बताई और उनसे लूटपाट करने की साजिश रची।
पुलिस ने उसके निशानदेही पर उसके साथी सतनाम (21) को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से पुलिस ने 1.79 लाख रुपये बरामद कर लिए। जांच में पता चला कि मनीष आरोपी सतनाम के घर में चार साल से किराए पर रहता था। दोनों अच्छे दोस्त बन गए। वारदात को अंजाम देने के लिए आरोपियों ने प्रशांत विहार से चुराई गई बाइक का इस्तेमाल किया। पुलिस आरोपी के अन्य साथियों की तलाश कर रही है।