{"_id":"64146bf9472a35aef904c33e","slug":"two-accused-arrested-for-firing-outside-the-house-in-mutual-enmity-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: आपसी रंजिश में घर के बाहर ताबड़तोड़ गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV कैमरे के जरिए कसा शिकंजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: आपसी रंजिश में घर के बाहर ताबड़तोड़ गोली चलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, CCTV कैमरे के जरिए कसा शिकंजा
Fri, 17 Mar 2023 07:02 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: विजय पुंडीर
Updated Fri, 17 Mar 2023 07:02 PM IST
सार
बृहस्पतिवार को पुलिस को वारदात में शामिल विशाल और रोहित के बारे में पता चला कि वह इलाके में आने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
(सांकेतिक फोटो)
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोकलपुरी इलाके के गंगा विहार में आपसी रंजिश में एक शख्स के घर के बाहर ताबड़तोड़ गोली चलाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से पुलिस ने आरोपियों तक पहुंची। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने दो पिस्टल और 11 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान विशाल उर्फ गांधी (23) और रोहित (19) के रूप में हुई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आठ मार्च को गंगा विहार में एक मकान के बाहर ताबड़तोड़ गोलियां चलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को शिकायतकर्ता विशाल कुमार मिला। जिसने बताया कि करीब सात लोगों ने उनके घर के पास गोलियां चलाई हैं। पुलिस ने घर के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला। जिसमें पूरी वारदात कैद मिली।
विज्ञापन
पुलिस की एक टीम गठित कर जांच शुरू की गई। जांच के दौरान पता चला कि रोबिन नाम के युवक की विशाल के चाचा शिवम से रंजिश चल रही है। दोनों के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका है। बदला लेने के लिए रोबिन ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर गोलियां चलाई थी।
विज्ञापन
बृहस्पतिवार को पुलिस को वारदात में शामिल विशाल और रोहित के बारे में पता चला कि वह इलाके में आने वाले हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस मामले के मुख्य आरोपी रोबिन को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस फरार अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।