फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Two accused arrested for an online fraud of

Delhi NCR News: 22.50 लाख की ऑनलाइन ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, चार मोबाइल बरामद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 21 Oct 2026 06:47 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्व जिला के साइबर थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर 22.50 लाख रुपये की ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चार मोबाइल भी बरामद किए हैं। साइबर थाना पुलिस के अनुसार इस संबंध में पीड़ित अमित कुमार की शिकायत पर थाना साइबर (उत्तर-पूर्व) में एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि फेसबुक पर नेहा शर्मा नाम से बनी प्रोफाइल के जरिये उसे ई-सेलर स्टोर नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर निवेश करने का झांसा दिया गया। अच्छे मुनाफे का लालच देकर उससे अलग-अलग मौकों पर कुल 22.5 लाख रुपये ठग लिए गए।

जांच में पुलिस ने बैंक खातों के लेनदेन (ट्रेल) का विश्लेषण किया, जिससे पता चला कि ठगी की रकम में से 1 लाख रुपये राज कुमार नामक व्यक्ति के बैंक खाते में ट्रांसफर किए गए थे। तकनीकी खुफिया जानकारी और जमीनी सुरागों के आधार पर पुलिस टीम ने 17 अक्तूबर को मथुरा (उत्तर प्रदेश) से आरोपी राज कुमार को दबोच लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन बरामद हुआ।
विज्ञापन



साले ने कमीशन के लालच में खुलवाया था खाता : पूछताछ में राज कुमार ने खुलासा किया कि उसने अपने साले विपिन कुमार के कहने पर मात्र 15 हजार रुपये के लालच में यह बैंक खाता खुलवाया था। खाते से जुड़े एटीएम कार्ड, बैंक किट, दस्तावेज और रजिस्टर्ड मोबाइल कनेक्शन उसने विपिन को सौंप दिए थे। इसके बाद पुलिस ने आगे की तकनीकी जांच और कड़ियों को जोड़ते हुए 18 अक्तूबर को टप्पल (उत्तर प्रदेश) से दूसरे आरोपी विपिन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से तीन मोबाइल फोन बरामद हुए। विपिन ने पूछताछ में स्वीकार किया कि उसने राज कुमार से वह बैंक खाता लिया था और बैंकिंग इंस्ट्रूमेंट्स किसी अन्य व्यक्ति को सौंप दिए थे। उसने यह भी खुलासा किया कि वह पैसों के लालच और कमीशन के लिए अन्य बैंक खाते जुटाने और सप्लाई करने के अवैध धंधे में शामिल है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राज कुमार (34 वर्ष) विपिन कुमार (29 वर्ष) निवासी मथुरा, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article