Delhi: चाइल्ड पोर्नोग्राफी मामला; DCW के सामने पेश हुए ट्विटर और दिल्ली पुलिस के अधिकारी
ट्विटर इंडिया और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 26 सितंबर को दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश हुए।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ट्विटर इंडिया और दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी 26 सितंबर को दिल्ली महिला आयोग के सामने पेश हुए। हालांकि, ट्विटर और दिल्ली पुलिस का जवाब अधूरा और असंतोषजनक पाया गया। उन्हें उचित जवाब दाखिल करने के लिए 30 सितंबर तक का समय दिया गया है। इसकी जानकारी डीसीडब्ल्यू ने दी है।
Twitter Child Pornography case | Sr officials of Twitter India & Delhi Police appeared before Delhi Commission for Women on Sept 26. However, reply from Twitter & Delhi Police was found to be incomplete & unsatisfactory; time given to them till Sept 30 to file a proper reply: DCW pic.twitter.com/m8T017lR6M
— ANI (@ANI) September 27, 2022
इससे पहले दिल्ली महिला आयोग ने चाइल्ड पोर्नोग्राफी एवं महिलाओं और बच्चों से संबंधित दुष्कर्म के वीडियोज को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर अपलोड करने के मामले में सख्त रूख अख्तियार करते हुए भारत में ट्विटर पॉलिसी हेड व दिल्ली पुलिस को समन जारी किया था। आयोग ने ऐसे ट्वीट्स की लिस्ट दिल्ली पुलिस व ट्विटर के साथ साझा की है।