फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Twin brothers stabbed for refusing lift from cycle both returning home from school in Shahbad Dairy delhi

Delhi: साइकिल से लिफ्ट देने से मना करने पर जुड़वां भाइयों को चाकू गोदा, स्कूल से घर लौट रहे थे दोनों

Thu, 20 Jul 2023 06:48 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 20 Jul 2023 06:48 PM IST
सार

17 साल के दोनों जुड़वां भाई अपने परिजनों के साथ खेरा खुर्द गांव में रहते हैं। दोनों केंद्रीय विद्यालय की दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं।

विज्ञापन
Twin brothers stabbed for refusing lift from cycle both returning home from school in Shahbad Dairy delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शाहबाद डेयरी इलाके में साइकिल पर लिफ्ट देने से मना करने पर 17 साल के जुड़वां भाइयों पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। घायल भाइयों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों भाई घटना के समय अपने अन्य साथियों के साथ स्कूल से घर की ओर आ रहे थे। रास्ते में कुछ लड़कों ने उन्हें साइकिल पर लिफ्ट देने के लिए कहा। मना करने पर हुए झगड़े में आरोपियों ने दोनों भाइयों को चाकू घोंप दिया और वहां से फरार हो गए। पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर उनके बताए हुलिए के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है। शुरुआती जांच में पता चला है कि हमला करने वाले आरोपी भी नाबालिग हैं।

विज्ञापन

17 साल के दोनों जुड़वां भाई अपने परिजनों के साथ खेरा खुर्द गांव में रहते हैं। दोनों केंद्रीय विद्यालय की दसवीं कक्षा में पढ़ते हैं। 18 जुलाई की दोपहर में दोनों भाई अपने कुछ साथियों के साथ साइकिल से घर की ओर आ रहे थे। लाइसेंस अथॉरिटी नहर के पास कुछ लड़कों ने उन्हें रोक लिया। लड़कों ने उनसे साइकिल पर लिफ्ट देने के लिए कहा। इस बात को लेकर उनके बीच कहासुनी हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हाथापाई के दौरान हमलावरों ने दोनों भाइयों को चाकू गोद दिया और वहां से फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक आस पास के लोग घायल भाइयों को अंबेडकर अस्पताल लेकर जा चुके थे। वहां पहुंचने पर पता चला कि दोनों भाई बयान देने की स्थिति में नहीं हैं। 

विज्ञापन

पुलिस ने गंभीर चोट पहुंचाने का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में पता चला है कि हमला करने वाले भी नाबालिग हैं। पुलिस घायलों और उनके साथियों के बताए हुलिए के आधार पर हमलावरों की पहचान करने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed