फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twenty six year jnu missing girl found she says she went on her own will and now fine

जेएनयू से लापता छात्रा बरामद, वापसी के बाद बताया कहां गई थी वो

Thu, 15 Mar 2018 12:25 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 15 Mar 2018 12:25 PM IST
विज्ञापन
twenty six year jnu missing girl found she says she went on her own will and now fine
JNU
10 मार्च से जेएनयू से गायब पीएडी छात्रा का पता चल गया है। पुलिस ने बताया है वह वापस लौट आई है। पुलिस का कहना है कि छात्रा ने बताया है कि वह अपनी मर्जी से कहीं गई थी और अब लौट आई है और वह बिल्कुल ठीक है।
विज्ञापन



बता दें कि पूजा कसाना नाम की एमफिल लाइफ साइंस की प्रथम वर्ष की छात्रा जेएनयू के अपने हॉस्टल से गायब हो गई थी। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर उसकी खोज शुरू कर दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार पूजा कसाना जेएनयू में एफफिल की लाइफ साइंसेज की छात्रा है और उसने आखिरी बार 10 मार्च को परिवारवालों से बात की थी। उसमें उसने बताया था कि वह बाहर खाना खाने जा रही है।


अगले दिन 11 मार्च को जब उसके पिता फोन किया तो उसका फोन नहीं लगा। इसके बात चिंतित पिता जेएनयू पहुंच गए और मिलने की कोशिश की तो पता चला कि उसका कमरा बंद था।

जब जेएनयू प्रशासन ने इस बात की कोई सही जानकारी नहीं दी तो पिता ने पुलिस में शिकायत कर दी। पूजा के वापस आने की जानकारी दिल्ली पुलिस के डीसीपी मिलिंद डोंबरे ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed