फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   twenty eight vehicles to be launched in auto expo 2018

ऑटो एक्सपो : अगर आपको गाड़ियों से प्यार है तो जरूर जाएं, 24 व्हीकल की होगी लांचिंग

Tue, 30 Jan 2018 10:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Tue, 30 Jan 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
twenty eight vehicles to be launched in auto expo 2018
auto expo 2018

नॉलेज पार्क-2 स्थित इंडिया एक्सपो मार्ट में 8 से 14 फरवरी तक होने वाले अंतरराष्ट्रीय ऑटो एक्सपो-2018 में हाइब्रिड वाहन आकर्षण का केंद्र होंगे। इस बार 24 गाड़ियों की लांचिंग होगी।

विज्ञापन


ऑटो एक्सपो में दुनिया भर की 51 कंपनियां अपनी 300 से अधिक गाड़ियां प्रदर्शित करेंगी। सोमवार को सियाम ट्रेड फेयर ग्रुप के अध्यक्ष अरुण मल्होत्रा, निदेशक देबाशीष मजूमदार ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन


ऑटो एक्सपो-2018 में इस बार 28 दोपहिया, 14 चौपहिया, नौ वाणिज्यिक वाहन निर्माता यानी कुल-51 कंपनियां हिस्सा लेंगी। हालांकि पिछली बार 58 कंपनियां आई थीं। इस बार फॉक्सवैगन ग्रुप हिस्सा नहीं ले रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

twenty eight vehicles to be launched in auto expo 2018
auto expo 2018

‘किया मोटर्स’ समेत दो बड़ी कंपनियां पहली बार आ रही हैं। बीएमडब्ल्यू, मारुति सुजुकी, होंडा, मर्सडीज, रेनो इंडिया, हुंडई मोटर्स, टाटा मोटर्स, हीरो मोटोकॉर्प, होंडा मोटरसाइकिल, यामाहा समेत अन्य गाड़ियां और उनके उत्पाद बनाने वाली 100 बड़ी कंपनियां इसमें भाग लेंगी। इस बार ऑटो एक्सपो की थीम ‘क्लीन व्हीकल सेफ व्हीकल’ है।

ऑटो एक्सपो में रोज करीब एक लाख दर्शकों के आने की संभावना है। आम जनता के लिए अब चार के बजाय पांच दिन कर दिए गए हैं। अतिरिक्त एक दिन 14 फरवरी है।

मोटर शो में पहले दो दिन बिजनेस और मीडिया के लिए आरक्षित हैं। उद्घाटन 8 फरवरी को दोपहर दो बजे भारी उद्योग और लोक उद्यम मंत्री अनंत गंगाराम गीते और वाणिज्य मंत्री सुरेश प्रभु करेंगे।

इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भी पहुंचने की संभावना है। हालांकि उनके कार्यक्रम को अभी लखनऊ से हरी झंडी नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed