फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   tutor raped a Class 12 student while teaching her In Greater Noida

Greater Noida: ट्यूशन पढ़ाने के दौरान अश्लील बातें करने लगा शिक्षक, फिर की जबरदस्ती; छात्रा ने बताई आपबीती

Wed, 11 Jun 2025 05:56 PM IST
श्याम जी. माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा
माई सिटी रिपोर्टर, ग्रेटर नोएडा Published by: श्याम जी. Updated Wed, 11 Jun 2025 05:56 PM IST
सार

ग्रेटर नोएडा में ट्यूशन पढ़ाने गए शिक्षक ने छात्रा से अश्लील हरकत की। छात्रा ने अपने परिजनों को जानकारी दी। इसके बाद परिजनों ने पुलिस से शिकायत की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
tutor raped a Class 12 student while teaching her In Greater Noida
आरोपी शिक्षक गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बीटा-2 कोतवाली क्षेत्र में एक ट्यूटर ने गुरु-शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर दिया। आरोपी ट्यूटर ने 12वीं की छात्रा से जबरदस्ती की। ट्यूशन पढ़ाने के दौरान अचानक अश्लील बातें शुरू कर दी। किसी तरह छात्रा ट्यूटर को धक्का देकर वहां से भागने में सफल रही और घर जाकर मां व बहन को जानकारी दी। मां ने पिता को जानकारी दी। इसके बाद पुलिस से शिकायत की गई। पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी ट्यूटर हरिओम यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन

ग्रेनो के एक सेक्टर में रहने वाली पीड़िता कक्षा 12वीं की छात्रा है। वो सेक्टर में ही रहने वाले ट्यूटर के घर पर जाकर ट्यूशन पढ़ती थी। उनके पिता का आरोप है कि सोमवार दोपहर करीब एक बजे उनकी बेटी ट्यूटर के पास ट्यूशन पढ़ने गई थी। ट्यूशन पढ़ने के दौरान आरोपी ने छात्रा को जमीन पर बैठा दिया और इधर-उधर की बातें करने लगा। आरोपी अपने लैपटॉप पर भी काम कर रहा था। वो पीड़िता से अपने काम के बारे में भी सुझाव मांग रहा था, तब पीड़िता ने ठीक लगने की बात की। इसके बाद आरोपी ने पीड़िता का हाथ पकड़कर अपने सीने से लगा दिया, तब छात्रा ने हाथ हटा लिया।

आरोप है कि आरोपी ने दूसरी बार भी ऐसा किया और अश्लील बातें करने लगा। इसके बाद आरोपी ने छात्रा के साथ जबरदस्ती शुरू कर दी। किसी तरह छात्रा ने धक्का देकर आरोपी को दूर किया और वहां से भाग निकली। पीड़िता सीधे अपने घर पर पहुंची और मां व छोटी बहन को जानकारी दी। मां ने पति को घटना की जानकारी दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। छात्रा के पिता की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। बुधवार को पुलिस ने आरोपी हरिओम यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2018 में ग्रेटर नोएडा आया था आरोपी
आरोपी ट्यूटर मूलरूप से बागपत के गांव बुडसनी का रहने वाला है। वो शादीशुदा है। ग्रेटर नोएडा में पत्नी व बेटे के साथ किराये पर रह रहा था। वर्ष 2018 में वो यहां आया था। पहले दो साल आरोपी ने एक निजी स्कूल में पढ़ाया था। इसके बाद वो घर पर ही ट्यूशन पढ़ा रहा है। अभी अलग-अलग बैच में 50 से अधिक बच्चों को ट्यूशन पढ़ा रहा था।

बदल दिया था समय पर केवल पीड़िता ही पहुंची
पुलिस जांच में पता चला है कि पीड़िता के साथ 12 और बच्चे भी पढ़ते है। आरोपी ने व्हाट्सएप ग्रुप पर बच्चों को पढ़ने के लिए दोपहर एक बजे बुलाया था, लेकिन केवल पीड़िता ही पहुंची। पूछताछ में भी आरोपी ने यही दावा किया है। पुलिस इसकी जांच कर रही है। पुलिस का कहना है कि अगर सभी बच्चों को बुलाया गया तो फिर अकेली छात्रा कैसे पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed