ये क्या सनकी ट्यूटर ने छात्र के सिर में घोंपी पेंसिल?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घर पर ट्यूशन पढ़ाने आए सनकी ट्यूटर ने बृहस्पतिवार को पांचवीं कक्षा के छात्र के सिर पर पेंसिल घोंप दी। छात्र की गलती सिर्फ इतनी थी कि वह ट्यूटर के एक प्रश्न का उत्तर नहीं दे सका था, क्योंकि स्कूल में शिक्षिका ने चैप्टर पढ़ाया ही नहीं था।
यही नहीं छात्र को लहूलुहान करने के बाद भी ट्यूटर ने उसे धमकाया कि अगर वह मां को कुछ बताएगा तो उसे जान से मार देगा। ट्यूटर के जाने के बाद छात्र की मां को मामले का पता चला और वह उसे अस्पताल लेकर पहुंची।
फिलहाल, छात्र की हालत स्थिर है। वैशाली सेक्टर-4 में नवीन चंद्र रहते हैं। उनका 12 वर्षीय बेटा जितेंद्र कुमार आर्यन पब्लिक स्कूल वैशाली में पांचवीं कक्षा का छात्र है। रोज की ही तरह शाम साढ़े छह बजे जितेंद्र को पढ़ाने के लिए ट्यूटर घर पर आया।
एक सवाल का जवाब नहीं दे सका छात्र तो किया ऐसा
इस दौरान जितेंद्र की मां किसी काम से घर से बाहर गई हुईं थीं। ट्यूटर ने हिंदी विषय का द्वितीय चैप्टर पढ़ाना शुरू किया, जबकि इस चैप्टर को स्कूल में नहीं पढ़ाया गया था। ट्यूटर ने जितेंद्र से उसी चैप्टर से सवाल पूछ लिए, जिनका जवाब वह नहीं दे सका।
इस पर सनकी ट्यूटर ने जितेंद्र के सिर के बाएं हिस्से में पेंसिल घोंप दी। सिर से खून निकलने लगा और जितेंद्र गिर पड़ा। ट्यूटर ने घबराकर जितेंद्र को धमकाना शुरू कर दिया और कहा कि मां को नहीं बताए, वरना जान से मार देगा।
कुछ देर बाद मां घर आई लेकिन ट्यूटर के डर से जितेंद्र कुछ नहीं बोला। ट्यूटर ने चाय पी और शाम साढ़े सात बजे चला गया। जब मां ने बेटे के सिर से खून निकलता देखा और वैशाली सेक्टर-4 स्थित सर्वोदय अस्पताल लेकर पहुंची। डॉक्टरों के मुताबिक घाव गहरा है, जितेंद्र को आब्जर्वेशन में रखा गया है। परिजनों ने ट्यूटर के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है। फिलहाल मामले में रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई है।