फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Tuesday the hottest day of the season in Delhi

आसमान से बरस रही आग: दिल्ली में सीजन का सबसे गर्म दिन रहा मंगलवार, शुक्रवार को गिरेंगी राहत की बूंदें

Tue, 07 May 2024 11:01 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 07 May 2024 11:01 PM IST
सार

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, नौ मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। 

विज्ञापन
Tuesday the hottest day of the season in Delhi
दिल्ली में गर्मी का कहर - फोटो : भूपिंदर सिंह, अमर उजाला

विस्तार

राजधानी का पारा लगातार चढ़ रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा। हालांकि, 10 मई से दिल्ली में बूंदाबांदी के आसार हैं, लेकिन इससे भी गर्मी में कोई खास राहत की उम्मीद बनती नहीं दिख रही।

विज्ञापन

प्रादेशिक मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 24.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से एक डिग्री कम है। मंगलवार को दिल्ली का नजफगढ़ इलाका सबसे गर्म रहा। यहां अधिकतम तापमान 43.9 डिग्री रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार को दिल्ली का अधिकतम तापमान 41 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक, नौ मई को पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है। इससे 10 मई को दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होगी। मौसम विभाग ने 13 मई तक बूंदाबांदी से हल्की बारिश हो सकती है। हालांकि तापमान में कोई ज्यादा सुधार की उम्मीद है।

विज्ञापन

बेहद खराब हुई हवा, एक्यूआई 302 दर्ज
राजधानी में मंगलवार को प्रदूषण का स्तर बेहद खराब श्रेणी में पहुंच गया। मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 302 रहा, जो सोमवार के मुकाबले 55 सूचकांक ज्यादा है। मौसम विभाग के मुताबिक बृहस्पतिवार तक हवा बेहद खराब श्रेणी में रह सकती है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक बुधवार को दिल्ली-एनसीआर में ग्रेटर नोएडा का एक्यूआई 340 दर्ज किया गया। यह बेहद खराब श्रेणी है। वहीं नोएडा का एक्यूआई 319, फरीदाबाद का एक्यूआई 302, गुरुग्राम का एक्यूआई 291 और गाजियाबाद का एक्यूआई 281 दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed