फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   truth of theft of child from the womb was surprising

गर्भ में बच्चा ही नहीं तो कैसे हुआ चोरी?

Sat, 18 Apr 2015 04:52 PM IST
Updated Sat, 18 Apr 2015 04:52 PM IST
विज्ञापन
truth of theft of child from the womb was surprising

करावल नगर इलाके में एक कंप्यूटर इंजीनियर की गर्भवती पत्नी को अगवा कर बच्चे को चोरी करने केमामले में नया मोड़ आ गया है। मेडिकल जांच के बाद जो तथ्य सामने आए हैं, वह बयानों से एकदम उलट हैं।

विज्ञापन


पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने इस तरह का झूठा बयान क्यों दिया। गौरतलब है कि  प्रेम नगर, करावल में रहने वाली सपना (32)(बदला हुआ नाम) ने बृहस्पतिवार को पुलिस को शिकायत दी कि किसी ने नशीला पदार्थ सूंघाकर उसका अपहरण कर लिया था।
विज्ञापन


जब उसे होश आया तो वह बड़ौत के जंगल में थी। इसके परिवार में पति व छह साल की बेटी है।

रिपोर्ट के मुताबिक महिला गर्भवती नहीं थी

truth of theft of child from the womb was surprising

सपना का पति कंप्यूटर इंजीनियर है। फिलहाल सपना करीब नौ माह की गर्भवती थी। जब उसे बड़ौत के जंगल में होश आया तो पेट से बच्चा गायब था।


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस सूत्रों का कहना है कि जीटीबी अस्पताल में हुई मेडिकल जांच में महिला के गर्भवती होने व प्रसव होने की बात सामने नहीं आई है।

महिला गर्भवती नहीं थी। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि महिला ने झूठा बयान क्यों दिया है। महिला अपने घर पर है और उसकी हालत एकदम ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed